{"_id":"68cc67d9f023da3f60095017","slug":"rohit-got-fourth-place-in-the-state-athletics-championship-chandauli-news-c-189-1-chl1013-136649-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहित को चौथा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रोहित को चौथा स्थान
विज्ञापन
नौगढ़ । महामना पं. मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित सातवीं यूपी स्टेट सीनियर एंड अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में वनांचल क्षेत्र नौगढ़ के छोटे से गांव फरसा के रोहित यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया है।
रोहित ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं और अब तक गांव में रहकर ही अपनी खेल प्रतिभा को निखारते रहे हैं। पिछले एक वर्ष में उनके खेल में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया, जिससे पूरे नौगढ़ क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
प्रतियोगिता से लौटने पर रोहित का गांव में भव्य स्वागत किया गया। अनिल सिंह यदुवंशी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन संसाधनों के अभाव में यहां के युवा पीछे रह जाते हैं। रोहित ने यह साबित कर दिया है कि लगन और मेहनत से हर बाधा पार की जा सकती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगम यदुवंशी, दीपक यादव, रोहित मौर्य, अमन केशरी, अजित कुमार, चंदन कुमार और अनिल मौर्य प्रमुख रूप से शामिल थे।