फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roadways buses have stopped running from Chakia for a week

Chandauli News: चकिया से रोडवेज की बसें एक सप्ताह से चलना बंद

Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses have stopped running from Chakia for a week
रोडवेज स्टेशन से संचालित 20 बसें तकनीकी रूप से रिजेक्ट हो गई है । सात दिनों से चकिया से संचालित बस सेवा पूरी तरह ठप है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चंदौली डिपो ने बसों को शीघ्र संचालित किए जाने का दावा किया है। चकिया रोडवेज स्टेशन से चकिया, नौगढ़ चकिया, पीडीडीयू नगर, चकिया, लंका, चकिया, अहरौरा के लिए दिन भर में 20 बसें संचालित होती थीं। अब रोडवेज की सस्ती सेवा से आम नागरिक वंचित हो गए हैं। इन बसों का संचालन ठप होने की प्रमुख वजह बसों के पुरानी होने और उनके फिटनेस कार्यकाल 15 वर्ष पूर्ण बताया जा रहा है। जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने विगत 6 माह से चकिया से वाराणसी से लंका तक बस चलाने की मंजूरी दिलवाई थी, जिसे वाराणसी के सर सुंदरलाल चिकित्सालय और काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को काफी सहूलियत मिली थी। अब इस मार्ग पर सिटी बस सेवा बंद होने से छात्रों और मरीजों के परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक चंदौली डिपो उमाशंकरपति त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी बसों के फिटनेस का समय 15 वर्ष होता है। जो समाप्त हो गया है, जिससे बसों को हटा दिया गया है, पुरानी बसों की जगह शीघ्र ही नई बसें अनुबंधित हो रही है। इनका संचालन शीघ्र ही आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed