फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Roads will be built with Rs 127 crore 51 lakh, sewer line will be laid

Chandauli News: 127 करोड़ 51 लाख से बनेंगी सड़कें, बिछेगी सीवर लाइन

Sun, 11 Aug 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Roads will be built with Rs 127 crore 51 lakh, sewer line will be laid
चंदौली। आदर्श नगर पंचायत चंदौली में 127 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी और सीवर लाइन बिछाई जाएगी। इससे जलभराव की समस्या से जूझ रहे संजय नगर, किदवई नगर समेत अन्य वार्डों के लोगों को राहत मिलेगी। एक हफ्ते में काम शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने पांच ठेकेदारों को जिम्मेदारी इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पंचायत चंदौली में सीवरेज और सड़कों के विकास कार्य में 127 करोड़ 51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत लोकमान्य तिलक नगर, इंदिरा नगर, गांधी नगर और गौतम नगर वार्ड में सीसी रोड़ और नालियों को निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जून में टेंडर की प्रकिया पूरी कर पांच ठेकेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन

गांधी नगर वार्ड में 60 लाख, किदवई वार्ड में 25 लाख 51 हजार, गौतम नगर में 66 लाख 27 हजार, लोकमान्य तिलक नगर में 26 लाख इंदिरा नगर में 16 लाख 63 हजार रुपये में सीसी रोड़ और नाले व नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कई वार्डाें में मरम्मत का भी काम कराया जाएगा। बजट का करीब 25 प्रतिशत जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed