फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road to be widened Virodha

सड़क चौड़ी करने का किया विरोध्ा

Sun, 15 Feb 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sun, 15 Feb 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
Road to be widened Virodha
राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने के विरोध में शनिवार को व्यापारी और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सदर तहसील सभागार में शनिवार को हाइवे के अधिकारियों और सदर एसडीएम के साथ बैठक में बात नहीं बन पाई। इस दौरान सभागार में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन



   अधिकारियों ने कहा कि डीएम के आने के बाद ही इस मामले पर कोई हल निकलेगा। एक बार फिर 22 फरवरी को बैठक होगी। इस दौरान नगर के व्यापारियों ने मांग किया कि मुख्यालय को देखते हुए नेशनल हाइवे बाईपास निकाला जाए। वहीं जगदीशसराय के ग्रामीणों ने भूमि नहीं देने की बात कही। नेशनल हाइवे प्राधिकरण-2 के अधिकारियों का कहना था कि प्रोजेक्ट में बाईपास का कोई उल्लेख नहीं है। 
विज्ञापन



जिला व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण से नगर का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। सैकड़ों परिवार बेघर हो जाएंगे। रोजगार चले जाने से भुखमरी के कगार पर आ जाएंगे। इसे देखते हुए हाइवे के बीच से नापी कर जितनी जरूरत हो उतनी भूमि ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जगदीशसराय और हिनौता के ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के सिक्स लेन निर्माण से गांव के बहुत से गरीब ग्रामीण बेघर हो जाएंगे। अधिकारी मनमाना कर रहे हैं, उन्हें ग्रामीणों के हित से कोई लेना-देना नहीं है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक सूरज प्रकाश, परियोजना प्रबंधक मुरारी शर्मा, मधुराय, राणा प्रताप सिंह, राजेश कुमार, विद्यासागर गुप्ता, कन्हैया, दिलीप सोनकर,  राममूरत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed