फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road supporting wire, demonstration

Chandauli News: सड़क पर लगाया सपोर्टिंग तार, प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Road supporting wire, demonstration
चहनियां विकास खंड के कैली गांव की माली बस्ती में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली के पोल का सपोर्टिंग तार लगा दिया गया है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तार को नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। गांव की माली बस्ती को जाने वाले मुख्य मार्ग पर बिजली विभाग ने खंभा लगाया है। इसका सपोर्टिंग तार सड़क पर लगा दिया है। इससे गामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। अक्सर लोग तार में फंस कर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को खंभा के पास मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही विभागीय अधिकारी बीच रास्ते से तार को नहीं हटाते तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार माली, पिंटू माली, राजबली माली, रामबाबू, रमेश, धर्मेंद्र यादव, पप्पू यादव, कमलेश माली, आधार माली, मनोज माली, दुर्गावती देवी, प्यारे यादव, सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सेरुका से मिलेगी सैयदराजा के उत्तरी बाजार को बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
कंदवा। सैयदराजा नगर पंचायत के उत्तरी बाजार की बिजली सेरुका में बने विद्युत उपकेंद्र से जोड़ दी गई है। इससे लोगों को ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैयदराजा नगर पंचायत को बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए वर्ष 2016 में सेरुका में उपकेंद्र का बनाया गया था। इससे दो फीडर निकलने वाले थे। दक्षिणी बाजार फीडर तो बन गया और दक्षिणी बाजार के लोगों को बेहतर बिजली भी मिलने लगी। उत्तरी बाजार फीडर करीब सात साल बाद भी नहीं बन पाया। उत्तरी बाजार को बगही उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति की जाती थी। इसके चलते आए दिन लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता था। सेरुका में केवल ही एक फीडर होने के कारण वहां के 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर पर 150 एम्पियर से ज्यादा बिजली की खपत नहीं होती थी। एसडीओ मिथिलेश कुमार बिंद और विधायक सुशील सिंह के प्रयास से सेरुका उपकेंद्र के दूसरे फीडर का भी निर्माण पूरा किया गया। अब सैयदराजा उत्तरी बाजार को इस फीडर से जोड़ दिया गया है। इससे जहां इस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली मिलने की उम्मीद बढ़ गई है वहीं बगही फीडर पर भार कम हो जाने से वहां के उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।

आठ दिनों तक रोज आठ घंटे कटेगी बिजली
पीडीडीयू नगर। बबुरी उपकेंद्र से जुड़े गांवों के जर्जर तारों और खंभों को 23 से 30 जून तक बदला जाएगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कटौती की जाएगी। इस तरह आठ दिनों तक रोजाना आठ घंटे 83 गांवों की बिजली गुल रहेगी।
एसडीओ अमर सिंह ने बताया कि मरम्मत के चलते दिन में आपूर्ति बंद रहेगी। इससे इलाके के 83 गांवों की आपूर्ति प्रभावित होगी। इन गांवों में दो लाख आबादी निवास करती है। अगर बारिश या अन्य कारणों से मरम्मत का कार्य बाधित रहा तो बिजली नहीं कटेगी।
तार टूटने से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
सचित्र--16
पड़ाव। साहूपुरी स्थित उपकेंद्र के सेमरा फीडर का तार व्यासनगर के पास बुधवार दोहर 12 बजे के करीब टूट गया । बिजलीकर्मियों ने लगभग तीन घंटे प्रयास के बाद तार मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान उमस भरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। गर्मी के चलते मांग बढ़ी हुई है। ऐसे में तार टूटने की घटनाएं हो रही हैं। बुधवार को दिन में 12 बजे के करीब साहूपुरी स्थित उपकेंद्र से निकले समेरा फीडर का तार अचानक से टूट गया। इसके चलते पड़ाव व सेमरा फीडर से जुड़े गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे बिजलीकर्मियों तीन घंट की कड़ी मशक्कत के बाद तार जोड़ने में सफल हो पाये। इस दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed