{"_id":"5e3f0e568ebc3ee5c0137303","slug":"road-construction-startes-chandauli-news-vns5096684105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी लेन पर पिचिंग का कार्य शुरू, लगा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी लेन पर पिचिंग का कार्य शुरू, लगा लंबा जाम
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर कर्मनाशा नदी पर बनाए गए अस्थायी पुल के दक्षिणी लेन पर शनिवार को पिचिंग के कार्य के चलते दिनभर लोग जाम से जूझते रहे। सैयदराजा से चंदौली तक और बिहार के मोहनिया तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। दरअसर पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद दो अस्थायी पुल उत्तरी लेन और दक्षिणी लेन बनाया गया है।
दक्षिणी लेन पर पिचिंग का कार्य होने के कारण उत्तरी लेन से ही आवागमन चालू था। एक ही लेन से वाहनों के आने जाने के कारण लंबा जाम लग गया।
दक्षिणी लेन को बन्द कर तीन फरवरी को पिचिंग का कार्य शुरू किया गया था लेकिन सासाराम में पिचिंग मेटीरियल बनाने वाले प्लांट की मशीनों में खराबी आ जाने की वजह से पिचिंग का कार्य बन्द कर दिया गया था। सासाराम प्लांट ठीक होने के बाद शनिवार की सुबह से आवागमन बन्द कर दक्षिणी लेन के 600 मीटर लंबे व 7 मीटर चौड़े रोड के पिचिंग का कार्य शुरू किया गया। जिससे यूपी और बिहार की तरफ से आने जाने वाले वाहनों को चार-चार घंटे का रूटीन बनाकर उत्तरी लेन से पास कराया जा रहा हैं। जिससे नौबतपुर से सैयदराजा तक जाम लग जा रहा है। वही पुलिस चार चक्के वाहनों को जाम फंसने से बचाने के लिए कई भाग में बाटकर भेज रहे हैं। जगह-जगह गाड़ियां खड़ी करा दी जा रही है। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह टेक्निकल ने बताया की पिचिंग का कार्य सोमवार तक पूरा कर मंगलवार की शाम तक आवागमन के लिए रोड खोल दिया जाएगा।
सैयदराजा। कर्मनाशी नदी पर 28 दिसंबर से क्षतिग्रस्त चार लेन के पक्के पुल की मरम्मत का कार्य 15 फरवरी से शुरू होगा। कार्यदायी संस्था सोमा कंपनी के सेफ्टी मैनेजर बृजेश चौबे ने बताया कि पुल मरम्मत की निर्माण सामग्री गिराई जा रही है। 15 फरवरी से पुल मरम्मत का कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा।