{"_id":"5d1e4e1b8ebc3e3c8b131d07","slug":"road-chandauli-news-vns470979313","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरी से आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव के सिवान में लगे तीन सबमर्सिबल पंपों पर चोरों ने बुधवार कीरात हाथ साफ कर दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को मजीदहा पुल पर चक्का जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पुल पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। सूचना पर पहुंचे बलुआ थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को काफी देर तक समझाने की कोशिश की पर वे नहीं माने। इसकी सूचना पर पहुंचे सीओ सकलडीहा प्रदीप सिंह चंदेल ने ग्रामीणों को शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया।
गांव निवासी राजू सिंह, उमेश सिंह व मनोज सिंह का सिवान में सिंचाई के लिए सबमर्सेबल पंप लगा है। बुधवार की रात चोर तीनों सबमर्सेबल पंप खोल ले गए। अगले दिन सुबह इसकी जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि दो दिन पहले ही गांव के परमानंद सिंह का सबमर्सिबल पंप चोर चुरा ले गए थे। चोरों को पकड़ना तो दूर, चोरी की रपट दर्ज कराने गए परमानंद सिंह की बलुआ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज नहीं की थी। इन घटनाओं से गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार को मजीदहा गांव के पास सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया। सूचना पार पहुंचे बलुआ थाना अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय ने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन वे नहीं माने। कुछ देर बाद पहुंचे सीओ के समझाने व चोरी का खुलासा करने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन व चक्का जाम समाप्त किया।