फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Road accident in Chandauli: Car collided with a truck, painful death of three including a child on the spot, M

चंदौली में सड़क हादसा: ट्रक में घुसी कार, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत, विध्यांचल जा रहा था परिवार

Fri, 21 Apr 2023 08:44 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 21 Apr 2023 08:44 PM IST
सार

शुक्रवार की अलसुबह झांसी के समीप नेशनल हाइवे पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी।सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी को पंडित कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Road accident in Chandauli: Car collided with a truck, painful death of three including a child on the spot, M
मौके पर एक बच्चे समेत तीन की दर्दनाक मौत, मारुति के उड़े परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के झांसी गांव के समीप नेशनल हाईवे पर शुक्रवार  सुबह तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। इससे पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर है। इनका इलाज वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। परिवार बिहार के रोहतास से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहा था। गाड़ी चला रहे युवक को झपकी लगने से हादसा हुआ।

विज्ञापन


रोहतास जिले के बघौल थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव निवासी राजकिशोर सिंह (35) अपने पुत्र आरूष सिंह (5), मदैना गांव निवासी साले शैलेष पटेल (22) और महिलाओं में शारदा (45), राधिका (65), रुचि (16), खुशबू (17) के साथ कार से विंध्याचल जा रहे थे। गाड़ी राजकिशोर सिंह का भांजा दीपक चला रहा था।
विज्ञापन


दीपक ने बताया कि जैसे ही गाड़ी सदर थाना क्षेत्र के झांसी के पास पहुंची उसको झपकी आ गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। मौके पर ही राजकिशोर सिंह, आरूष और शैलेष पटेल की मौत हो गई। शारदा, राधिका, रुचि और खुशबू की हालत गंभीर है। सदर थाने के इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि तीन लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीट बेल्ट लगाने से बाल-बाल बच गया चालक

नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह हुए हादसे का कारण कार का ओवरलोड होना भी था। इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि कार में आठ लोग सवार थे। किसी ने सीट बेल्ट नहीं लगाया था। चालक दीपक ने सीट बेल्ट लगाया था। इससे वह बाल बाल बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed