फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Risking lives for fun; questions raised about safety measures.

Chandauli News: जान जोखिम में डाल कर रहे मौज-मस्ती, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Fri, 28 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Risking lives for fun; questions raised about safety measures.
चकिया के लतीफशाह में स्नान करते लोग। संवाद
चकिया। बरसात के मौसम में लतीफशाह वीयर से गिरते पानी का आनंद लेने के लिए लोग अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग वीयर से गिरते पानी के पास खड़े होकर मौज-मस्ती कर रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


बारिश के दौरान वीयर में पानी का दबाव अचानक बढ़ने की आशंका रहती है। ऐसे में भारी मात्रा में पानी ओवरफ्लो होने पर नीचे नदी की तलहटी में अचानक तेज बहाव आ सकता है। इसके बावजूद लोग खतरे की अनदेखी कर पानी के पास पहुंच रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वीयर और कर्मनाशा नदी क्षेत्र में पर्याप्त निगरानी नहीं होने से लोग जोखिम वाले स्थानों तक पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बरसात के दौरान यहां चेतावनी बोर्ड लगाने के साथ ही संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने की जरूरत है। वहीं, लोगों को भी अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने की आवश्यकता है। पूर्व में जलस्रोतों और तेज बहाव वाले स्थानों पर हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। वायरल वीडियो में भी लोग तेज पानी के बेहद करीब खड़े दिखाई दे रहे हैं। इससे किसी अनहोनी की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने बताया कि बांध वीयर के पास सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से पत्राचार किया जा चुका है। वहीं, पुलिस क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती की गई है। लोगों को भी अपनी सुरक्षा के लिए प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed