फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Right to equality by building constitution

संविधान निर्माण कर देशवासियों को दिया समानता का अधिकार छह

Sun, 06 Dec 2020 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Right to equality by building constitution
पीडीडीयू नगर के चतुर्भुजपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते कां? - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर ने भारतीय संविधान की रचना कर समानता का अधिकार दिया। भारतीय संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में एक है। ऐसे महापुरुष के बताए मार्ग पर चलकर ही देेश का भला हो सकता है। ये बातें रविवार को बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वक्ताओं ने व्यक्त किये।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से नगर के चतुर्भुजपुर स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक ढांचे के निर्माण मे डॉ.आंबेडकर के योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता है। डॉ. आंबेडकर सदी के श्रेष्ठ चिंतक , ओजस्वी लेखक , यशस्वी वक्ता और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री रहे। इस अवसर पर रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला , बृजेश गुप्ता, डॉ.आनंद श्रीवास्तव,शाहिद तौसिफ़, नेहाल अख़्तर बाबू ,दयाराम पटेल , विजय कुमार गुप्ता , दशरथ चौहान रहे। नगर से सटे ताराजीवनपुर चौराहा स्थित बुढिया माई मंदिर पर लॉर्ड बुद्धा डॉ. आंबेडकर सेवा समिति की ओर से बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संदीप, राजकुमार प्रेमी, विनायक , रामधारी, संगठन प्रसाद, रुस्तम अली, जितेंद्र , सुभाष राम रहे।
विज्ञापन

अध्यक्षता रामजन्म बागी ने और विजय ने किया। नियमताबाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की ओर से तारनपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर दयाराम पटेल, अतुल कुमार मौर्या, जितेंद्र चौहान, फौजदार, अमरनाथ, प्रह्लाद चौहान, अजीत यादव, रिंकू यादव, शिव कुमार, रवि शर्मा, सोनू यादव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। शिक्षक महासभा की ओर से नगर पालिका इंटर कॉलेज में बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाणण दिवस पर उन्हें याद किया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में अरुण कुमार ने कहा कि बाबा साहेब जीवन का सफर एक मिशन है ,वह अपने जीवन के अंतिम क्षण तक मिशन को पूरा करने में लगे रहे। इस अवसर पर डॉ. दिनेश कुमार, शिवानंद गौतम, किशोर कुमार,मयंकमोहन सिंह, दशरथ,रामदिलास रहे।
पड़ाव। क्षेत्र के भोजापुर गांव में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि पर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके पूर्व बाबा साहेब की प्रतिमा पर समाजसेवी विशाल सिंह ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर राजबहादुर, वंशराज, खरपतलू, अजीत, मिठाई, रूपनाथ, शशिकांत, राहुल, सुशील, हिमांशु, अशोक रहे।
सकलडीहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से स्थानीय कस्बा तिराहे पर बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर सामाजिक समरता के तहत गरीबों में खिचड़ी का वितरण किया गया। एसडीएम प्रदीप कुमार ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।

इस मौके पर एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि डॉ. आंबेडकर ने राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र की अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान निभाया है। देश के हर नागरिक को उनका अधिकारी और सम्मान दिलाया। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री विद्या सागर, डॉ. अरूण उपाध्याय ने कहा आज के परिवेश में हम सभी का दायित्व है कि सामाजिक समरसता को कायम करें। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, शैलेन्द्र पांडेय, विनय पांडेय, अवनीश पांडेय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed