फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Returned to the temple after visiting the city, followed by the world

Chandauli News: नगर भ्रमण के बाद मंदिर लौटे जगत के पालन हार

Fri, 23 Jun 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Returned to the temple after visiting the city, followed by the world
पीडीडीयू नगर। स्वस्थ होने के बाद नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ तीसरे दिन बृहस्पतिवार को मंदिर लौट आए। जीटी रोड स्थित प्राचीन मां काली मंदिर पर पूरी रात विश्राम करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भक्तों ने भगवान जगननाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींच कर राम मंदिर पापड़िया मठ पहुंचाया। यहां भगवान के विग्रहों की विशेष पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें रथ से उतार कर मंदिर में विराजित किया गया। इसके साथ ही तीन दिवसीय रथयात्रा मेले का समापन हो गया। नगर में तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरुआत मंगलवार को हुई थी। पहले दिन भक्तों ने राम मंदिर पापड़िया मठ से भगवान जगन्नाथ, बड़े भ्राता बलभद्र और बहन सुभद्रा के विग्रह को सजे धजे रथ पर सवार किया। यहां से शाम के वक्त जयकारे के बीच भक्तों ने रथ खींच कर जीटी रोड पर स्टेशन गेट के समीप पहुंचाया। यहां भक्तों ने दर्शन पूजन किया और मेला लगा। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। बुधवार की सुबह भगवान के रथ को खींच कर भक्तों ने दामोदरदास पोखरा पहुंचाया। यहां दिन भर दर्शन पूजन का सिलसिला चला। वहीं शाम में कुश्ती दंगल आयोजित हुआ। सूर्यास्त के बाद भक्तों ने भगवान के रथ को खींचा और जीटी रोड पर प्राचीन मां काली मंदिर परिसर में पहुंचाया। यहां पूरी रात भजन कीर्तन हुआ। बृहस्पतिवार की भोर में भक्तों ने जयकारे के बीच भगवान के रथ को खींच कर राम मंदिर पहुंचाया। यहां पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया और तीन दिवसीय मेले के समापन की घोषणा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed