{"_id":"5e274a388ebc3e7d5d1fd16a","slug":"return-without-solution-chandauli-news-vns506515099","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना समाधान के वापस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना समाधान के वापस लौटे
विज्ञापन
नियामताबाद। जिले के पांचों तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में लोग तो पहुंचे और अधिकारियों ने फरियाद भी सुनी लेकिन इक्का दुक्का मामलों को छोड़ कर बिना समाधान के ही फरियादी वापस लौटे। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में पीडीडीयू नगर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 56 प्रार्थना पत्र आए। इसमें किसी का समाधान नहीं हुआ। इसी तहर सकलडीहा में भी बिना समाधान पाए ही फरियादी वापस लौटे।
पीडीडीयू नगर तहसील में जफरपुर के ग्राम प्रधान चंद्रजीत यादव बब्लू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गांव के मार्ग की मरम्मत में व्यवधान डालने वाले ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इससे पूर्व ग्रामीणों ने इसे लेकर तहसील गेट पर विरोध प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व प्रधान लक्ष्मीनारायण कन्नौजिया, प्रभावती, मुन्नी, आशा देवी, बदामी देवी, सुभागी, रीता, अजय कुमार आदि शामिल रहे। डीएम ने एसडीएम को मामले के समाधान का निर्देश दिया। समाधान दिवस में भूमि विवाद संबंधित अधिक शिकायतें आई। डीएम ने मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थना पत्रों, पीजी पोर्टल, डीएम को भेजे प्रार्थना पत्रों, ऑनलाइन शिकायों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसपी हेमंत कुटियाल, सीओ सदर कुंवर प्रताप सिंह, तहसीलदार लालता प्रसाद, बीएसए भोलेन्द्र प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार ध्रुवेश सिंह, डीडीओ पद्मकांत शुक्ला, बीडीओ रक्षिता सिंह, लेखपाल राकेश सिंह, शैलेंद्र सिंह, अभय श्रीवास्तव, विनोद पांडेय, श्याम सुंदर गुप्ता, अभिषेक श्रीवास्तव रहे। चंदौली सदर तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम हीरालाल की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 51 मामलों की सुनवाई हुई, इसमें एक मामले का समाधान हुआ। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विजय यादव, राकेश सिंह, पीएचसी प्रभारी डा. पीपी उपाध्याय, कोतवाल गोपालजी गुप्ता रहे। चकिया तहबढल सभागार में एसडीएम सिपू गिरी के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में आए 53 प्रार्थना पत्रों में तीन का समाधान किया गया। इस दौरान फरियादियों ने राशन कार्ड, आवास, शौचालय, जमीन, पैमाइश आदि की शिकायत की। इस अवसर पर तहसीलदार शैलेंद्र सिंह रहे। नौगढ़ ब्लाक सभागार में तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया की देख रेख में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए 15 प्रार्थना पत्रों में एक का समाधान दिया गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी नौगढ़ रिजवान अली, जयमोहनी नदीम अहमद ,मझगाई जानकी शरण श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल, बीईओ अरविंद यादव रहे। सकलडीहा तहसील सभागर में एसडीएम विजयनरायन सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 35 प्रार्थना पत्रआए, लेकिन इसमें किसी का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. वंदना मिश्र, नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, बीडीओ गुलाब चंद्र सोनकर, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्र, एसडीओ आकाश सिंह रहे।