{"_id":"6898f136e64c231fcb08cd64","slug":"retired-soldier-and-his-brother-attacked-chandauli-news-c-189-1-svns1010-134955-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सेवानिवृत्त फौजी और उनके भाई पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सेवानिवृत्त फौजी और उनके भाई पर हमला
विज्ञापन
शिकारगंज। रविवार को जिलेबिया मोड़ के पास अराजक तत्वों ने सेवानिवृत्त फौजी और पूर्व ग्राम प्रधान पारसनाथ यादव और उनके भाई, पुलिस कांस्टेबल गोरखनाथ यादव पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद दोनों को जिला संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
दोनों भाई कोईलरवा हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। तभी जिलेबिया मोड़ के पास कुछ लोग आपस में मारपीट कर रहे थे। स्थिति बिगड़ते देख दोनों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन इसी दौरान आरोपित उन पर टूट पड़े और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हमले में दोनों को सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर कोतवाल अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। कोतवाल ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।