फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Retired RPF jawan dies, family alleges wrong injection, creates ruckus

Chandauli News: रिटायर्ड आरपीएफ जवान की मौत, गलत इंजेेक्शन का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा

Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Retired RPF jawan dies, family alleges wrong injection, creates ruckus
पीडीडीयू लोको अस्पताल में सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान की मौत के बाद प्रदर्शन करते परिवार के लोग। सं
बोले परिजन- रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में नहीं है हृदय रोग विशेषज्ञ, फिर नहीं किया रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। मंडलीय रेल चिकित्सालय में भर्ती सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान जामवंत चौहान (69) की इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। समय से रेफर न करने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाकर परिजनेां ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। अस्पताल के चिकित्सकों और आरपीएफ ने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत कराया।
अलीनगर थाने के तारापुर गांव निवासी जामवंत चौहान (69) हृदय रोगी थे। 3 फरवरी को उन्हें हृदय में तेज दर्द हुआ। जामवंत के बेटे काली प्रसाद ने पिता को रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में हृदयरोग विशेषज्ञ नहीं है। ऐसे में बेटे ने चिकित्सकों ने पिता को दूसरे अस्पताल में रेफर करने की मांग की। बावजूद इसके चिकित्सकों ने आश्वासन दिया कि यहां वे ठीक हो जाएंगे। परिवार वालों का आरोप है कि पिताजी को दूसरे विशेषज्ञ चिकित्सक के यहां रेफर करने के बजाए उन्हें नींद का इंजेक्शन दिया गया। मर्ज बढ़ा तो चिकित्सकों ने जामवंत चौहान को जांच के लिए अस्पताल से अनुबंधित वाराणसी के दूसरे चिकित्सालय में भेजा। यहां से आने के बाद फिर से रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों से जामवंत चौहान को दूसरे अस्पताल में रेफर करने का अनुरोध किया। बावजूद इसके चिकित्सकों ने परिवार वालों की बात नहीं मानी। आरोप है कि चिकित्सकों ने फिर से जामवंत को नींद का इंजेक्शन दे दिया। इससे जामवंत सो गए लेकिन शुक्रवार की सुबह जागे ही नहीं। जामवंत के मौत की बात सुनकर परिवार वालों के साथ ही गांव वालों की भीड़ जुट गई। उन्होंने अस्पताल परिसर में खूब हंगामा किया। लोगों ने आरोप लगाया कि मंडल रेल अस्पताल के सीएमएस और जिम्मेदार चिकित्साधिकारी मरीजों को समय से दूसरे चिकित्सालय रेफर नहीं करते हैं। इससे मरीजों की मौत तक हो जा रही है।
विज्ञापन

कोट-
मंडलीय लोको चिकित्सालय के सीएमएस ने रिटायर्ड आरपीएफ कर्मी की मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया है। मरीज के इलाज में लापरवाही की बात बेबुनियाद है। अस्पताल में भर्ती होते समय सेवानिवृत्त आरपीएफ जवान की हालत अत्यंत गंभीर थी। लेकिन इलाज से हालत में सुधार होने लगा था। इसी बीच शुक्रवार सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वनाथ, मंडल जनसंपर्क अधिकारी, पीडीडीयू मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed