संपत्ति के लालच में शैतान बना बेटा: पूर्व रेलकर्मी की गला रेत कर हत्या, फरार हुआ कातिल, घर में कोहराम
यूपी के चंदौली में एक कलयुगी बेटा संपत्ति के लालच में इस कदर अंधा हो गया कि उसने जमीन के एक टुकड़े के लिए अपने पिता को मार डाला। खूनी बेटा रात में सो रहे पिता की गला रेतकर हत्या करके मौके से भाग गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत बिजुलयावीरगांव में संपत्ति के विवाद को लेकर बेटे ने पिता का गला रेत कर निर्मम हत्या कर दिया। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शक के आधार पर मृतक के बेटे को पकड़कर थाने ले आई और अगली कार्यवाही में जुट गई।
वहीं सूचना पर पहुंचे मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। बिजुरिया बिरगांव में मृतक राधेश्याम पटेल (80 वर्ष) जो रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी हैं इनकी पहली शादी शांति देवी के साथ हुई थी। जिससे दो बच्चे पुत्र अनिल पटेल पप्पू (40 वर्ष) व एक बिटिया गायत्री पटेल (38 वर्ष) है। दोनों की शादी हो चुकी है।
पहली पत्नी के मरने के बाद उन्होंने दूसरी शादी मुन्नी देवी के साथ की। मुन्नी देवी से दो बेटी बड़ी बेटी मीना (35 वर्ष) व रेखा (32 वर्ष) है। इनकी भी शादी हो चुकी है। मृतक राधेश्याम का गांव में ही दो जगह 15 बिस्वा और 13 बिस्वा जमीन है। जो कि काफी कीमती है।
इसी जमीन पर कुछ दलालों की गिद्ध दृष्टि बनी हुई थी। कुछ माह पूर्व बेटा अनिल पटेल उर्फ पप्पू ने 15 बिस्वा जमीन एक प्लॉटर को सट्टे के रूप में दे दिया था। जिसको बेचने के लिए पिता राधेश्याम पटेल पर जमीन की रजिस्ट्री कराने का दबाव बना रहा था। जिस पर पिता जमीन बेचने इनकार कर रहे थे।
इसी से नाराज होकर बेटे अनिल ने मंगलवार की देर रात अपने कमरे में सोए राधेश्याम पटेल की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। रोजाना की तरह सुबह जब पड़ोसी मित्र नंदू उनके घर गए तो वह खून से लथपथ बेड पर मृत अवस्था में पड़ेराधेश्यामको देखकर उनके होश उड़ गए।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना बाहर आकर आसपास के लोगों व परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी सूचना जलीलपुर पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची जलीलपुर पुलिस ने घटना बड़ी होने के कारण अपने उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मुग़लसराय सीईओ व एसओ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुड़ गए।
इधर इस बात की सूचना विधायक रमेश जायसवाल को हुई तो वह भी तत्काल मौके पर पहुंचे और परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सीओ मुग़लसराय अनिल राय का कहना है कि उसके बेटे अनिल पटेल उर्फ पप्पू को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना से बिजुरियावीर गांव में खलबली मची हुई है।