{"_id":"673e3b4a77320a366f0a26c4","slug":"retired-employees-will-be-able-to-submit-survival-certificate-sitting-at-home-chandauli-news-c-189-1-svns1012-123388-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे सेवानिवृत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे सेवानिवृत कर्मचारी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारी अब घर बैठे जीवित प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। मोबाइल से फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के जरिये ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा सरकार ने शुरू की है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को हर साल नवंबर में बैंक या कोषागार में जाकर जीवित प्रमाणपत्र जमा करना पड़ता है। ऐसे में अधिक आयु के लोगों को बैंकों या कोषागार जाने में परेशानी होती है। इसको देखते हुए ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा केंद्र सरकार ने शुरू की है। वहीं, डाक कर्मियों को जीवित प्रमाणपत्र जारी करने का अधिकार मिला है। केंद्र सरकार ने रेलवे सहित अन्य विभागों के पेंशनभोगियों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक के माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। पेंशन भोगियों को स्मार्ट फोन पर आधार से जुड़े पहचान के साथ ऑनलाइन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल पर आधार फेस आरडी एप डाउन लोड करना होगा। इसके बाद जीवन प्रमाण फेस एप लोड करना होगा। इसमें फेस स्कैनर आएगा, जिसमें फोटो खींच कर लोड करना होगा। इसके बाद इसी एप में पेंशन पीपीओ खोलना होगा। इसमें पूरा विवरण भरने पर फेस स्कैन करेगा और प्रमाण पत्र जमा हो जाएगा। पेंशन धारक सहज जनसेवा केंद्र पर भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। पेंशनभोगी 30 नवंबर तक ऑनलाइन प्रमाणपत्र जमा कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इससे सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इनसेट-
रेलवे के 16 हजार पेंशनधारकों को होगी सहूलियत
केंद्र सरकार की इस सुविधा से पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल में 16 हजार सेवानिवृत्त रेल कर्मियों को सहूलियत होगी। इनमें करीब तीन हजार पेंशनभोगी 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले हैं। वहीं, चार से पांच हजार पेंशनधारकों की उम्र 70 वर्ष से अधिक और नौ हजार 70 वर्ष से कम उम्र के हैं।