Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Respect for women is a hallmark of Indian culture: Kumkum

नारी का सम्मान भारतीय संस्कृति की पहचान : कुमकुम

Wed, 04 Nov 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Respect for women is a hallmark of Indian culture: Kumkum
चंदौली में कथा सुनातीं कुमकुम मिश्रा। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति, त्याग, तपस्या और पतिव्रत धर्म का विशेष महत्व है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। ये बातें सोमवार की रात चंदौली नगर पंचायत स्थित श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर परिसर में आयोजित 40वें मानस सम्मेलन की छठी निशा में काशी से आईं कथा वाचिका कुमकुम मिश्रा ने कहीं।
विज्ञापन

मानस एवं अध्यात्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित सम्मेलन में उन्होंने माता अनुसूया, सावित्री और सुलोचना के प्रसंगों के माध्यम से नारी के त्याग, समर्पण और सतीत्व की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माता अनुसूया ने अपने सतीत्व के बल पर त्रिदेव को बाल स्वरूप में परिवर्तित कर दिया था। वहीं, माता सावित्री ने दृढ़ संकल्प और पतिव्रत धर्म के बल पर अपने पति के प्राण वापस प्राप्त किए। भारतीय नारी त्याग, तपस्या और शक्ति की प्रतीक है। भारतीय संस्कृति पूरे विश्व को संस्कार, समरसता और पारिवारिक मूल्यों का संदेश देती है।
विज्ञापन

इसके बाद गजराज की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान धन-दौलत के नहीं, बल्कि सच्चे प्रेम और भक्ति के भूखे होते हैं। संकट के समय सच्चे मन से की गई पुकार पर भगवान अपने भक्त की रक्षा के लिए दौड़े चले आते हैं। भगवान सदैव अपने भक्तों के प्रेम और भक्ति के वश में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा में उन्होंने फुलवारी प्रसंग का वर्णन करते हुए माता सीता और प्रभु श्रीराम के प्रथम मिलन का चित्रण किया। इस दौरान मुख्य यजमान जयशंकर द्विवेदी, हरिद्वार सिंह, शिवबच्चन सिंह, जंगबहादुर सिंह, राजनारायण विश्वकर्मा, पंकज तिवारी, सुरेंद्र मिश्रा, केएन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed