फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resolved to maintain the dignity of the Constitution

Chandauli News: संविधान की गरिमा बनाए रखने का लिया संकल्प

Wed, 27 Nov 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Resolved to maintain the dignity of the Constitution
पीडीडीयू नगर। भारतीय संविधान के तैयार होने के दिन संविधान दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। स्कूलों, कॉलेजों के साथ प्रशासनिक कार्यालयों में भारतीय संविधान की उद्देशिका पढ़कर सुनाई गई। वहीं संविधान की गरिमा बनाए रखने और कर्तव्यों के पालन का संकल्प लिया गया। स्कूलों, कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयेाजित हुए।
विज्ञापन

मानसनगर स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नौवीं के बच्चों ने लघु-नाटिका से भारतीय संविधान के महत्व, मूलभूत अधिकारों और कर्तव्यों को मंचित किया। विद्यालय के प्राचार्य कौशल कुमार भारती ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संविधान की गरिमा बनाए रखने और अपने कर्तव्यों को निष्ठापूर्वक निभाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय पर संविधान दिवस पर संविधान रक्षक अभियान की शुरूआत हुई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, सरिता पटेल, रामजी गुप्ता आदि रहे। संचालन शशिनाथ उपाध्याय ने और धन्यवाद दिनेश चंद्रा ने किया। चहनिया : क्षेत्र के सेवड़ी हुदहुदीपुर में अमृत सरोवर पर मंगलवार को संविधान दिवस पर ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह और सचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को शपथ दिलाई। कंपोजिट विद्द्यालय हृदयपुर में अध्यापकों और बच्चों ने संविधान की शपथ ली। सकलडीहा : पूर्व माध्यमिक विद्यालय नई बाजार में प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण रत्नाकर ने संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमालपुर : कंपोजिट विद्यालय रैपुरा में खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया गया। चकिया : सावित्री बाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के नेतृत्व संविधान दिवस पर पोस्टर और भाषण प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता में शालू अव्वल रही। वहीं भाषण प्रतियोगिता में शिवम सिंह और शीतल चौरसिया अव्वल रहे। चंदौली : जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। सामूहिक रूप से संविधान के उद्देशिका का वाचन किया गया। जनपद न्यायाधीश और विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संविधान दिवस पर गोष्ठी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed