फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Residents of 80,000 homes faced distress due to a power outage amidst sultry heat.

Chandauli News: बिजली न रहने से उमस भरी गर्मी में 80 हजार घरों के लोग रहे परेशान

Wed, 08 Jul 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Residents of 80,000 homes faced distress due to a power outage amidst sultry heat.
पीडीडीयू नगर। बारिश के कारण मंगलवार की दोपहर करीब पौने दो बजे साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी उपकेंद्र तक आने वाले 33 हजार वोल्ट के तार में खराबी आई। इससे चंदासी उपकेंद्र से निकले सभी आठ फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली न रहने से दोपहर में उमस भरी गर्मी में करीब 80 हजार घरों के लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

बारिश रुकने के बाद बिजली निगम के कर्मियों ने खराबी दूर कर शाम करीब पौने पांच बजे आपूर्ति बहाल की। नगर में सुबह के बाद दोपहर के ड़ेढ़ बजे के करीब हुई जोरदार बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। साहूपुरी उपकेंद्र से चंदासी उपकेंद्र को आने वाली 33 हजार वोल्ट के तार में खराबी आ गई। इससे सभी फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पहले लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, बाद में बिजली निगम की ओर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर चले संदेश के बाद उन्हें गड़बड़ी की जानकारी हुई। इस बीच बारिश रुकने के बाद उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। हालांकि बिजली आने के बाद भी व्हाट्सएप ग्रुप पर कई लोग लो वोल्टेज और बार-बार बिजली आने-जाने की शिकायत करते रहे। चंदासी उपकेंद्र के एसडीओ मनोज कश्यप ने बताया कि मेन लाइन में गड़बड़ी के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी है। जिन फीडरों से शिकायत मिल रही है, वहां लाइनमैन भेजकर तत्काल मरम्मत कार्य कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed