फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reservations begin as crowds overcounter, seats filled

रिजर्वेशन शुरू होते की काउंटर पर उमड़ी भीड़, फुल हुई सीटें

Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Reservations begin as crowds overcounter, seats filled
पीडीडीयू नगर। रेलवे ने 12 सितंबर से 80 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पीडीडीयू जंक्शन से धनबाद लुधियाना, बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी स्पेशल नई ट्रेनें गुजरेंगी। इन ट्रेनों में बृहस्पतिवार को रिजर्वेशन शुरू होते ही काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात यह रहे कि रिजर्वेशन शुरू होने के बाद दोपहर तक चारों ट्रेनों की सीट फुल हो गई और यात्रियों को वेटिंग टिकट दिया गया।
विज्ञापन

कोरोना वायरस संक्रमण के चलते 25 मार्च से ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। बाद में पहले मई से तीस एसी स्पेशल ट्रेन, जबकि एक जून से सौ जोड़ी स्पेशल यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। महत्वपूर्ण स्टेशनों के लिए ट्रेनें चल रही है लेकिन यात्रियों का अधिक दबाव होने की वजह से दिक्कत हो रही है। त्योहारी सीजन में यात्रियों के दबाव को देखते हुए रेलवे ने 12 सितंबर से 40 जोड़ी और स्पेशल ट्रेनों को शुरू कर रही है। नई ट्रेनों में पूर्व मध्य रेलवे से आठ जोड़ी ट्रेने चलेंगी। वहीं पं. दीनदयाल उपाधय जंक्शन से धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद स्पेशल, भागलपुर-दिल्ली-भागलपुर स्पेशल, मधुपुर-दिल्ली-मधुपुर स्पेशल (बाबा वैद्यनाथ एक्सप्रेस )और इंदौर हावड़ा इंदौर स्पेशल ट्रेनें चलेगी। इन ट्रेनों में सुबह आठ बजे से रिजर्वेशन शुरू हुआ लेकिन दोपहर होते होते सभी ट्रेनों के सीटें फूल हो गई। शाम पांच बजे शिप्रा एक्सप्रेस में 13 को हावड़ा के लिए स्लीपर में 61, थर्ड एसी में बीस,सेकेंड एसी में 8 वेटिंग, सेकेंड सिटिंग रिग्रेट है। 2912 हावड़ा से इंदौर जाने वाली शिप्रा में 15 सितंबर को सेकेंड सीटिंग में दस, स्लीपर में 18,थर्ड एसी में 8, सेकेंड एसी में दो वेटिंग है। आनंद विहार मधुपुर में पीडीडीयू से मधुपुर के लिए 16 को सेंकेंड सिटिंग में 4, स्लीपर में नौ, थर्ड एसी में पांच, सेकेंड एसी में दो वेटिंग, इसी ट्रेन से दिल्ली के लिए 17 सितंबर को सेकेंड सिटिंग में 66,स्लीपर में 103 थर्ड एसी में 23 वेटिंग, नई दिल्ली भगलपुर में पीडीडीयू से भगलपुर तक 14 को सीट फूल है। इसमें 16 को स्लीपर और थर्ड एसी में आरएसी सीट है। इसके पूर्व रिजर्वेशन के लिए यात्री रिजर्वेशन काउंटर पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed