{"_id":"66c66a444fc52c19720a0794","slug":"reservation-effect-of-nationwide-bandh-visible-in-the-district-chandauli-news-c-189-1-svns1011-119255-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण : देशव्यापी बंद का जिले में दिखा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण : देशव्यापी बंद का जिले में दिखा असर
विज्ञापन
विपक्ष के आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर बुधवार को देशव्यापी बंद को लेकर विभिन्न दलों के विरोध प्रदर्शन का असर जिले में भी देखने को मिला। जिला मुख्यालय पर भीम आर्मी और बसपा के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व सदर एसडीएम हर्षिका सिंह को सौंपा गया।
सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का एक बड़ा फैसला आया है। जिससे एससी व एसटी और ओबीसी समाज के लोग दुखी हैं। क्योंकि आजादी के बाद बाबा साहब ने जो फैसला लिया संविधान बनाया एक विशेष रूप से इनको आरक्षण की व्यवस्था दी गई। आज इसके वर्गीकरण से कहीं न कहीं उनके ऊपर कुठाराघात होगा। उन्होंने सदन बुलाकर इस फैसले को वापस कराए जाने की मांग की। इस दौरान जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर, चंद्रशेखर यादव, मुसाफिर चौहान, त्रिलोकी पासवान उपस्थित रहे।
बसपा कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में जुलूस निकालकर अपने ताकत का एहसास कराया और सरकार के प्रति विरोध जताया। सत्येंद्र मौर्य ने कहा कि संविधान के साथ किसी भी छेड़छाड़ सरकार को नहीं करना चाहिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान, राकेश शर्मा, तिलकधारी बिंद रहे। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि आगे भी आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान नंदन कुमार, नेहाल वाल्मीकि, अभिषेक चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने धरना देने के बाद जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में एसडीएम विराग पांडेय को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस दौरान अविनाश लखन, गुडलक भारती, धीरज टाइगर आदि रहे।
एससी-एसटी आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस निकाल कर व्यापारियों से दुकान बंद करने की अपील की। साथ ही एसडीएम दिव्या ओझा को ज्ञापन सौंपा। सपा नेता व पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार ने कहा कि आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। इस दौरान सुधाकर कुशवाहा, अजय गुप्ता, मनोज यादव आदि रहे।
एससी-एसटी आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने चकिया तिराहे पर धरना देकर भारत बंद का समर्थन किया। कहा केंद्र सरकार के गलत मंसूबे को सफल होने नहीं दिया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, चकरू यादव, चंद्रभानु यादव आदि रहे।