{"_id":"627032a3425184565655471a","slug":"reservation-counter-reached-in-new-building-chandauli-news-vns651390434","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भवन में पहुंचा आरक्षण काउंटर, लोगों को होगी आसानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भवन में पहुंचा आरक्षण काउंटर, लोगों को होगी आसानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। हावड़ा दिल्ली रूट पर अतिव्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के मुख्य भवन से सटाकर बनाए गए नए भवन में आरक्षण काउंटर शिफ्ट कर कर दिया गया। हालांकि सोमवार को तीन काउंटरों को नए भवन में शिफ्ट किया गया है। पूछताछ, तत्काल आरक्षण काउंटर आदि अभी पुराने स्थल पर ही हैं। नए भवन में आरक्षण शुरू होने से यात्रियों को आसानी होगी। नए भवन का निर्माण पौने दो करोड़ की लागत से कराया गया है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक साधारण टिकट की बिक्री होती है। वहीं प्रतिदिन डेढ़ हजार से अधिक रिजर्वेशन होते हैं। वर्तमान में साधारण टिकट के लिए पांच और और रिजर्वेशन के पांच काउंटर हैं। स्टेशन के मुख्य भवन के दोनों तरफ जनरल टिकट और रिजर्वेशन काउंटर हैं। दोनों काउंटरों पर टिकट के लिए यात्रियों की लंबी कतार लगती है। बीच के स्थान पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं। भीड़ की वजह से मुख्य भवन से स्टेशन जाने में यात्रियों को परेशानी होती है। इसको देखते हुए वर्ष 2018 में अलग आरक्षण भवन बनाने की योजना बनाई गई। 1.75 करोड़ की लागत से मुख्य स्टेशन से सटाकर दो मंजिला नया भवन बनाया गया। लंबी कवायद के बाद सोमवार को मुख्य भवन से आरक्षण काउंटर को हटाकर नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि अभी तीन काउंटर ही चालू किया गया है। पुराने स्थल पर दो काउंटर काम कर रहे हैं। आशा है कि जल्द ही यह काउंटर भी नए भवन में चला जाएगा। इसके बाद जनरल टिकट काउंटरों को भी नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। नए भवन में टिकट काउंटर के शिफ्ट होने से मुख्य भवन में यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी। वहीं स्थान खाली होने पर रेलवे भी इसका व्यवसायिक उपयोग कर सकेगी। इस संबंध में मंडल वाणिज्य प्रबंधक और जनसंपर्क अधिकारी धीरज कुमार ने बताय कि फिलहाल आरक्षण काउंटर को नए भवन में शिफ्ट किया गया है। अन्य काउंटरों को भी जल्द ही शिफ्ट किया जाएगा।