फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Resentment against comments against RSS, Tahrir

आरएसएस के खिलाफ टिप्पणी से नाराजगी, दी तहरीर रीर

Sun, 31 May 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Resentment against comments against RSS, Tahrir
चहनियां। बलुआ थानाक्षेत्र के लोलपुर (मथेला) गांव के व्यक्ति के सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय सेवक संघ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शनिवार की रात थाने पर पहुंच कर हो हल्ला किया। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोलपुर मथेला गांव निवासी एक युवक ने फेसबुक पर चीन से भारत की तनातनी पर व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए पोस्ट लिखा। इसके जवाब में गांव के ही युवक ने पोस्ट लिखने वाले के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की। इससे नाराज होकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस से जुड़े लोग शनिवार की रात बलुआ थाने पर एकत्र हो गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई टिप्पणी का स्क्रीन शॉट अरै तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। तहरीर देने के लिए पहुंचे लोगों में गोपाल गुप्ता, शिवलाल जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, आनंद सिंह, रंजीत मौर्या, श्याम सुंदर मौर्या, जुलुम तिवारी, रमाकांत तिवारी, करणी सेना के अजीत सिह, सोनू तिवारी, सियाराम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed