फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rescued comrades after being shot on the shoulder, killed the terrorist

Chandauli News: कंधे पर गोली लगने के बाद आतंकी को मार गिराया

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Rescued comrades after being shot on the shoulder, killed the terrorist
पीडीडीयू नगर। चंदौली के जांबाज मेजर शुभांग के सीने पर मंगलवार को कीर्ति चक्र सजा। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुभांग को कीर्ति चक्र दिया तो पूरा जिला गर्व से भर गया। कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में कंधे पर गोली लगने के बाद भी आतंकी को ढेर करके उन्होंने साथियों को बचाया था।
विज्ञापन


डोंगरा रेजिमेंट के मेजर शुभांग के कीर्ति चक्र मिलने के बाद जिले भर में हर्ष का माहौल है। गणतंत्र दिवस पर शुभांग सहित छह वीरों को कीर्ति चक्र और सात को शौर्य चक्र देने की घोषणा हुई थी। चंदौली मुख्यालय स्थित कैली के निवासी विमलेंदु राय और सुधा राय के इकलौते पुत्र मेजर शुभांग की शिक्षा प्रयागराज में हुई। एनडीए पास करके मेजर बने । अप्रैल 2022 में जब सेना को बड़गाम के एक गांव में आतंकवादियों के छुपने की खबर मिली तो मेजर शुभांग की अगुवाई में 62 राष्ट्रीय राइफल्स की टीम मौके पर पहुंची। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकी गोलियां चलने लगे। उनके बाएं कंधे पर गोली लगी। इसके बवजूद उन्होंने एक आतंकवादी को मार गिराया। उनके भय ने एक आतंकी को पास के एक घर छुप गया। उसको सेना मार गिराया। शुभांग के चाचा चंचल राय ने बताया कि वे राष्ट्रपति भवन में के जब शुभांग को कीर्ति चक्र मिला। उनकी खुशी से आंखें डबडबा गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed