फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   report called for the development work

विकास कार्यों की मांगी रिपोर्ट

Tue, 17 Feb 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Tue, 17 Feb 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
report called for the development work
सांसद डा. महेंद्रनाथ पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार
विज्ञापन
में निगरानी एवं सतर्कता समिति की बैठक हुई। इसमें विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की गई।

 इस मौके पर सांसद ने अधिकारियों से विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। कहा कि शासन जनता के हित में जो कार्य कर रहा है, वह जनता तक पहुंचना चाहिए। कहा, किंतु, परंतु लेकिन से काम नहीं चलेगा।


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा, इंदिरा आवास सहित अन्य लाभप्रद योजनाओं में कुछ तब्दीली की है, जो जनता के हित में है। बावजूद इसके अधिकारियों की लापरवाही के कारण तब्दीली को अमल में नहीं लाया जा रहा है। अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।

उन्होंने तमिलनाडु सरकार द्वारा मनरेगा योजना के बेहतर संचालन का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए जनपद के अधिकारियों को वहां भेजकर वहां संचालित मनरेगा योजना को देखने का सुझाव दिया, ताकि भविष्य में प्रदेश की जनता ऐसे बदलावों का लाभ उठा सके।


इस दौरान डीएम एनके सिंह ने स्वयं सहायता समूहों के संचालन पर प्रकाश डाला। कहा कि जनपद में इस वक्त 150 महिलाओं को लोगों के सहयोग से सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाने की मंशा है।

जल्द ही ब्लाक स्तर पर सेंटर स्थापित कर वहां मास्टर ट्रेनरों की तैनाती करके गरीब महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाबत जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने ब्लाक स्तर पर सेंटर खोले में सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर राबर्ट्सगंज सांसद छोटेलाल खरवार, सीडीओ जगदीश सिंह, सीएमओ डा. आरएन सिंह, कमलजीत सिंह, डा. मालती राय आदि उपस्थित रहीं।

संचालन पीडी शशिमौलि उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed