{"_id":"576c3f004f1c1b0f32b48678","slug":"repair-of-roads-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की जल्द करें मरम्मत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की जल्द करें मरम्मत
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Fri, 24 Jun 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को संबोधित करते सांसद डा.महेंद्र नाथ पांडेय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद डा. महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने जनपद की खराब सड़कों की मरम्मत समय से न होने, कार्य में ढिलाई बरतने पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं को आगाह किया कि वे तत्काल निर्माण कार्य को पूर्ण करें। आदर्श ग्राम जरखोर की खराब सड़क की मरम्मत कार्य तत्काल प्रारम्भ कराएं। सांसद गुरुवार को विकास भवन सभागार में आदर्श ग्राम जरखोर में हुए प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होनें अधिकारियों को हिदायत दी कि केन्द्र पोषित योजनाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं को सही ढंग से आदर्श ग्राम में क्रियान्वयन किया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु कार्य योजना तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध करा दें ।
तथा गांव में जो भी विकास कार्य कराये जाने है, लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है उसकी सूची उपलब्ध कराये। उन्होंने प्रत्येक माह प्रगति रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर की छत टूटी हुई है उसकी मरम्मत हेतु दो वर्ष से बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया है किन्तु अभी तक विद्यालय की छत मरम्मत नही हुई है। युवा कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि गांव में खेलकूद हेतु सामग्री क्रय के लिए धन की आवश्यकता हो तो प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें तथा प्रतियोगिता आयोजित कराएं। मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि ग्रामवासियों का स्वास्थ्य चेकअप हेतु शिविर लगाये तथा उसकी जानकारी समय से उपलब्ध करायी जाय ताकि बीएचयू की मेडिकल टीम द्वारा परीक्षण करायी जा सके। इस अवसर पर सीएमओ एमपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आरएन सिंह, परियोजना निदेशक शशिमौलि मिश्रा उपस्थित रहे।