फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Repair of Janakpur Minor originating from Latifshah Dam started

Chandauli News: लतीफशाह डैम से निकली जनकपुर माइनर की मरम्मत शुरू

Sat, 12 Jul 2025 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Repair of Janakpur Minor originating from Latifshah Dam started
इलिया। लतीफशाह डैम से निकली जनकपुर माइनर की मरम्मत शुरू हो गई है। बुधवार को पानी खुलते ही उद्गम स्थल डैम से 200 मीटर की दूरी पर पक्की कैनाल में टूट गई थी। शुक्रवार देर शाम तक ठीक करके पानी की आपूर्ति शुरू किए जाने का दावा किया जा रहा है। यह खबर अमर उजाला में 10 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। इसके बाद सिंचाई विभाग ने टूटी माइनर पर तत्काल कार्य शुरू करा दिया और पानी की आपूर्ति शुरू किए जाने के कार्य में जुट गए।
विज्ञापन

जनकपुर माइनर से 22 गांवों के किसानों के फसल की सिंचाई होती है। इन दिनों धान की रोपाई के लिए किसानों की मांग पर बुधवार को माइनर में पानी छोड़ा गया। इसके बाद माइनर को बंद करना पड़ा। माइनर के बंद होते ही धान की रोपाई का बाधित होना स्वभाविक है। किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगी थीं।
विज्ञापन

किसानों ने आरोप लगाया कि विभाग की ओर से माइनर की सिल्ट और मिट्टी की सफाई अगर सही ढंग से कराई गई होती तो माइनर नहीं टूटी होती। विभागीय लापरवाही देख किसान एकजुट होकर तत्काल मरम्मत कार्य पूरी करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पक्की कैनाल काफी पुराना हो जाने के कारण पानी के बहाव के चलते टूट गई है। मरम्मत कराई जा रही है। देर शाम तक काम पूरा होते ही पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी।
राकेश तिवारी,सहायक अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed