फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remunerative price of crops should be declared on the basis of cost

ागत के आधार पर फसलों का लाभकारी मूल्य हो घोषित

Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Remunerative price of crops should be declared on the basis of cost
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष युगल किशोर मिश्र ने कहा कि सरकार किसानों के लिए फसलों के लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य घोषित करे। उन्होंने बुधवार को क्षेत्र के एकौनी गांव में संघ के जिला मंत्री मनोज सिंह के आवास पर हुई बैठक में किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल युगल किशोर मिश्र ने कहा कि किसानों को लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग के लिए किसान संघ एक बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। इसमें देशभर से लाखों किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में शामिल होंगे। कहा अब तक किसानों को उसकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाता है जबकि हमारी मांग है कि हमारे फसल पर लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाय। कहा कि नौ अक्तूबर को दिल्ली में अखिल भारतीय किसान संघ के कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन के तिथि की घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर प्रांत महामंत्री अखिलेश सिंह, जिलाध्यक्ष संतोष मिश्र, मनोज सिंह, नरेंद्र तिवारी, राकेश सिंह, बलदाऊ पटेल, तेजू यादव, सहती पाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed