फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembering Swami Vivekananda on Youth Day

युवा दिवस पर स्वामी विवेकानंद को याद किया ह

Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Remembering Swami Vivekananda on Youth Day
पीडीडीयू नगर। युवाओं, उठो जागो का संदेश देने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत, समाज सुधारक एवं युवा युगपुरुष थे। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आप का संघर्ष जितना बड़ा होगा जीत भी उतनी ही बड़ी होगी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से युवा दिवस मनाया गया। इस दौरान स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का युवाओं ने संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन के केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि भारतीय रेल पर आए संकट से निपटने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। न्यू पेंशन स्कीम समाप्त कर ग्रांटेड पेंशन के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष के लिए तैयार होना पड़ेगा।युवाओं को अपनी एकता किसी भी कीमत पर बरकरार रखनी चाहिए। इस मौके पर एके उपाध्याय, रामजी यादव, केदारनाथ तिवारी, महेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, शंकर राम, मीनू श्रीवास्तव, मोहन राम, दिनेश कुमार सिंह, बीबी सिंह, बृजमोहन लाल, ऐ सिन्हा, अरविंद कुमार, विजय बहादुर प्रताप सिंह, रमेश कुमार श्रीवास्तव, ऋषिकेश यादव, इमरान खान, मुकेश पासवान,चंद्रिका यादव, संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा रहे। इसी तरह कायस्थ महासभा की ओर से रविनगर स्थित ज्ञान प्रकाश सिन्हा के आवास पर अध्यात्म गुरु स्वामी विवेकानंद की 159 वीं जयंती मनायी गई। इस मौके पर अभिषेक नरायन, विपिन कुमार सिन्हा, उदय सिन्हा, विनय कुमार, अमिताभ श्रीवास्तव, पीयूष रंजन, संजीव श्रीवास्तव, शालू श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन

चहनियां। जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ जिला चंदौली में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई।कार्यक्रम की शुरूआत विद्यालय के प्राचार्य अंशुमान सिंह और उपप्राचार्य एसके मिश्र ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर बारहवीं की छात्रा कुमारी रिया सिंह ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके जीवन दर्शन को अपनाने की बात कही। दसवीं के छात्र संदीप ने भी अपने भाषण में स्वामीजी के विचारों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शुभेंदु भट्टाचार्य, चिनमय मिश्रा रहे।
विज्ञापन

सकलडीहा। स्थानीय पीजी कॉलेज में युवा दिवस पर ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एमए तृतीय समेस्टर की छात्रा भावना द्विवेदी प्रथम और अल्पना पांडेय द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार पांडेय, डॉ. शमीम राइन, संदीप कुमार सिंह, डॉ. इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र यादव, श्यामलाल सिंह यादव, डॉ. अरुण कुमार उपाध्याय, डॉ. दयानिधि सिंह यादव, डॉ. शंकर सिंह यादव, राजेश यादव रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सकलडीहा। उत्तर प्रदेश के स्वप्रेरित, ऊर्जावान, टेक्नोसेवी शिक्षकों के स्वत:स्फूर्त समूह एडूलीडर्स यूपी की ओर से स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ऑनलाइन पोस्टर, निबंध, क्विज व भाषण प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के सभी 75 जनपदों से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक व छात्रों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा विभाग की अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने कहा कि विवेकानंद भारतीय संस्कृति और परंपरा के ध्वजवाहक के रूप में भारतवर्ष की ज्ञान व दर्शन परमपरा को दुनिया के समक्ष पहुंचाया। उन्होंने एडूलीडर्स यूपी की वेबसाइट एडूलीडर्स यूपी डॉट इन व नव वर्ष के कैलेंडर का भी लोकार्पण किया। एडुलीडर्स यूपी के संस्थापक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने कहा कि विवेकानंद ने जिस तरह से अपने ओजस्वी व्यक्तित्व से बसुधैव कुटुम्बकम की भावना लेकर भारतीय संस्कृति व दर्शन को दुनिया भर में स्थापित किया, वह काफी प्रशंसनीय है। प्रतियोगिता में जिले के आलोक कुमार पांडेय ने भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता में ज्योति प्रकाश ने प्रतिभाग किया। संचालन चंदौली से एडुलीडर एडमिन निशा सिंह ने और अयोध्या से सादिक़ हसन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed