फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Remembered Babasaheb

बाबा साहब को किया याद

Mon, 29 Dec 2014 01:42 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला Updated Mon, 29 Dec 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
Remembered Babasaheb
रविवार को सदर ब्लाक परिसर में बाबा साहब डा. भीमराब अंबेडकर के
विज्ञापन
महापरिनिर्वाण दिवस पर समारोह का आयोजन कर उनको याद किया गया। अखिल भारतीय  अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बुद्ध वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष कुमार ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा के द्वारा ही हम अपनी सभी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

अंबेडकर के विचार आधुनिक भारत को और सशक्त बनाने में कारगर सिद्ध हो रहे हैं। गौरी शंकर प्रसाद ने कहा कि आज समाज को बांटने वालों को भारत रत्न से नवाजा जा रहा है। अरुण कुमार ने कहा कि यह सदी बाबा साहेब की सदी है। कहा कि यदि बाबा साहेब नहीं होते तो भारत की यह तस्वीर नहीं होती।

कहा कि बौद्धों के शासनकाल में ही भारत सोने की चिड़िया कहलाया था। लेकिन बाद में हमारे समाज की दुर्दशा शुरू हो गई। कहा कि प्रत्येक घर में भारतीय संविधान की एक-एक प्रति अवश्य रखनी चाहिए। इस अवसर पर घनश्याम प्रधान, विरेंद्र कुमार, डा. हरीश चंद्रा, गौतम आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता  शिवशरण राम ने किया।
और संचालन महेंद्र कुमार ने किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed