फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   remains Are contained in the Ganges

गंगा में समा रहे 0अवशेष

Mon, 27 Jun 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 27 Jun 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
remains  Are contained in the Ganges
मौयकालीन अवशेष
धानापुर विकास खंड में  गंगा नदी के तट पर प्रहलादपुर गांव में बौद्ध और गुप्तकालीन नगर के अवशेष गंगा की कटान में समा रहे हैं। इसीलिए सम्राट अशोक महान के पुत्र और पुत्री द्वारा स्थापित स्तंभ को यहां से हटाकर संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के संग्रहालय में रख दिया गया। लेकिन बचे खुचे अवशेष गंगा में समाने के करीब हैं। पुरातत्वविदों को यहां बौद्धकाल के अनेक अवशेष मिले हैं। इस स्थान पर खुदाई करने से और भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं।
विज्ञापन

ब्लाक से 11 किमी दूर प्रहलादपुर गांव है। अंग्रेजी काल में इतिहासकारों ने गंगा तट पर  स्थापित 9.15 मीटर ऊंचे और .92 मीटर की परिधि में स्थापित स्तंभ को देखा। सर्वेक्षण में यह स्तंभ मौर्यकालीन पाई गई। 1853 में उसे जेम््स थामसन द्वारा तत्कालीन राजकीय संस्कृत कालेज अब संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पहुंचा दिया गया। हालांकि यहां के अन्य अवशेषों को छोड दिया गया। 1988 में यहां बीएचयू के पुरातत्वविदों के दल ने खोजबीन की तो यहां 12 सिक्के, मूर्तियां, बर्तन, पुरानी बड़ी ईंट आदि मिले। इसकी कार्बन डेटिंग करायी गई तो इसका समय बुद्ध और गुप्तकालीन पाया गया। डॉ. जयराम सिंह और डा. विनोद सिंह की पुस्तक महाइच का इतिहास में इन चीजों का संकलन किया गया है। उनके अनुसार भगवान बुद्ध ने स्वयं यहां नगरी बसायी थी और बहुत समय तक रहे थे। बाद में अशोक के पुत्र महेंद्र और पुत्री संघमित्रा ने इस स्थल का विकास किया। हालांकि मौर्य वंश के बाद पुष्यमित्र शुंग ने इस नगरी को विध्वंस करने का प्रयास किया तथा शिवालय बनवाया। जो अब नष्ट होने की कगार पर है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed