फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mud wall collapses during rain two-year-old child dies after buried under debris in chandauli

चंदौली में दर्दनाक हादसा: बारिश में भरभराकर गिरी मिट्टी की दीवार, मलबे में दबने से दो साल के मासूम की मौत

Mon, 24 Aug 2026 03:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 24 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

चंदौली में मिट्टी की दीवार गिरने से दो साल के मासूम की जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने नाना के यहां आया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।  

विज्ञापन
Mud wall collapses during rain two-year-old child dies after buried under debris in chandauli
रोती-बिलखती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में मुगलसराय कोतवाली के पथरा में पोखरे के समीप रिहायसी मड़ई की मिट्टी की दीवार रविवार की रात भरभराकर कर गिर गई। इसमें दबने से दो साल के मासूम शेट्टी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने नाना के यहां आया था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।    

विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
चकिया कोतवाली के सिकंदरपुर निवासी शिवा वनवासी को दो साल पुत्र सेट्टी परिजनों के साथ अपने नाना चैटू वनवासी के के घर पीडीडीयू नगर के पथरा स्थित कैथापुर में आया था। रविवार की रात 9 बजे के लगभग नाना चैटू वनवासी के घर की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान वहां सो रहा मासूम दब गया। 
विज्ञापन


घटना के बाद परिजन आनन- फानन मिट्टी का मलबा हटाकर मासूम को निकाले, लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि मिट्टी की दीवार गिरने से मासूम की मौत हो गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed