फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rajesh Baheliya two-time MLA from Chandauli passes away

चंदौली: दो बार विधायक रहे राजेश बहेलिया का निधन, भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक; नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Mon, 24 Aug 2026 03:35 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Mon, 24 Aug 2026 03:35 PM IST
सार

चकिया विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे राजेश बहेलिया का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। 

विज्ञापन
Rajesh Baheliya two-time MLA from Chandauli passes away
पूर्व विधायक राजेश बहेलिया का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में चकिया विधानसभा क्षेत्र 383 सुरक्षित के दो बार के विधायक रहे राजेश बहेलिया (66) का बीती देर रात हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतकों में शोक व्याप्त हो गया। सभी ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेश बहेलिया चकिया विधानसभा क्षेत्र के शहाबगंज ब्लॉक स्थित मगरौर गांव के निवासी थे। उन्होंने दो बार चकिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। क्षेत्र की राजनीति में उनकी सक्रिय भूमिका रही और लंबे समय तक लोगों से उनका जुड़ाव रहा।
विज्ञापन




उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता, समर्थक और शुभचिंतक मगरौर स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे। लोगों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत पूर्व विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन




राजेश बहेलिया के निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में भी शोक की लहर है। लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। परिजनों के मुताबिक उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed