फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Religion makes life limited: Jeyar Swamy

जीवन को मर्यादित बनाता है धर्म: जीयर स्वामी

Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Religion makes life limited: Jeyar Swamy
धानापुर। धर्म सिर्फ दिखावे के लिए नहीं बल्कि व्यवहार में भी होना चाहिए। दुनिया धर्म पर टिकी है। जड़ और चेतन दोनों का अपना-अपना धर्म होता है। धर्म हमारे जीवन को मर्यादित बनाता है। मानव यदि अपने धर्म से विमुख हो जाए तो संसार का संचालन रुक जाएगा।
विज्ञापन

ये बातें क्षेत्र के बुढ़ेपुर में चल रहे चतुर्मास यज्ञ के दौरान शनिवार को जीयर स्वामी ने कहीं। कहा कि धर्म से अभिप्राय सिर्फ पूजा-वंदना ही नहीं है। जो जिस निमित्त है उसके द्वारा संबंधित कार्य का संपादन ही उसका धर्म है। संसार का संचालन धर्म के आधार पर ही हो रहा है। धर्म या स्वभाव के कारण ही वस्तुओं व प्राणियों का वजूद है। कहा मनुष्य में एक गुण ऐसा है, जो मानवेतर जीवों में नहीं पाया जाता है। वह है धर्म। धर्म मानव का विशेष गुण है जिसके कारण वह पशु से भिन्न है। धर्म हमारे जीवन की वह पद्धति है जिसके अनुपालन से पतन रुक जाता है और मनुष्य पावन हो जाता है। सूत जी ने कहा है कि 18 पुराणों में दो बातों का महत्व विशेष है। परोपकार से बड़ा कोई धर्म व पुण्य नहीं और अकारण किसी को दंड देने से बड़ा कोई पाप नहीं। जो दूसरे की पीड़ा समझे उससे बड़ा वैष्णव कोई नहीं हो सकता। पीड़ित के प्रति दया रखना, गरीब कन्या का विवाह और गरीब बच्चे को शिक्षा देना परोपकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed