फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief from sunshine, melting increased in the evening

Chandauli News: धूप निकलने से मिली राहत, शाम होते ही बढ़ी गलन

Sun, 12 Jan 2025 05:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:04 AM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, melting increased in the evening
पीडीडीयू नगर। लगातार तीन दिनों तक कोहरा के बाद शुक्रवार से मौसम साफ होने लगा। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा लेकिन दोपहर में धूप निकलने से एक डिग्री तापमान बढ़ गया, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि शाम होते ही फिर से गलन बढ़ गई, जिससे लोग कांपने लगे।
विज्ञापन

नए साल के साथ शीतलहरी से जनजीवन ठिठुरने लगा था। दो दिन पहले फिर मौसम बदलने से लोगों को राहत ममी है। शनिवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा और आठ किमी की रफ्तार से सर्द हवाएं चलती रहीं। सुबह 11 बजे के बाद धूप खिली और दोपहर होते होते धूप तेज होनी लगी । स्थिति यह हो गई कि गर्म कपड़ों से लदे लोग धूप से बचते नजर आए। सूर्य के अस्त होते ही मौसम पुरानी रंगत में आ गया और तापमान में तेज गिरावट आई। गलन से लोगों को परेशानी हुई और लोग अलाव तापते रहे। मौसम विभाग लगातार बारिश की चेतावनी दे रहा है। मौसम के उतार चढ़ाव ने लोगों को परेशान कर दिया है।

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

बंद पड़ा ग्राम रामबोझा का आरोग्य मंदिर।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed