फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Relief from sunlight during the day, cold in the evening increased the problem.....

दिन में धूप से मिली राहत, शाम को ठंड ने बढ़ाई परेशानी .....

Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunlight during the day, cold in the evening increased the problem.....
चार दिनों तक कड़ाके की ठंड झेल रहे जनपद के लोगों को सोमवार को कुछ राहत मिली। सुबह से शाम तक धूप खिली रहने व सर्द हवाओं के नहीं चलने के कारण राहत रही। हालांकि सूर्यास्त के बाद मौसम ठंडा होने लगा। मौसम विभाग का दावा है कि यह राहत कुछ दिनों की ही है। बुधवार से तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। जिले में सोमवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह भी करीब नौ बजे तक बादल छाए रहे। 10 बजे के करीब धूप निकल आई। इसके बाद बादल गायब हो गए और दिनभर धूप खिली रही जो सूर्यास्त तक रही। ठंडी हवाओं के न चलने से भी काफी राहत रही। बुधवार से आसमान साफ होने के साथ पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में हो रही वृद्धि थम जाएगी। वहीं 12 जनवरी से अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। इस दौरान छिटपुट बारिश होने के साथ व कोहरे का प्रभाव भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed