फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Regular OPD will run in all the hospitals of the district from today

जिला अस्पताल सहित सभी अस्पतालों में आज से चलेगी नियमित ओपीडी

Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Regular OPD will run in all the hospitals of the district from today
चंदौली।बुधवार से अस्पतालों में नियमित ओपीडी सेवा चलेगी। इससे जिला अस्पताल सहित जिले के सभी अस्पतालों में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ओपीडी में चिकित्सक बैठ मरीजों को देखेंगे। इससे प्रतिदिन तीन हजार से अधिक मरीजों को चिकित्सकों से परामर्श और इलाज कराने में आसानी होगी।
विज्ञापन

जिले में पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल चंदौली, जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया, भोगवारे, धानापुर, सकलडीहा सहित चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला स्वास्थ्य केंद्र, पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 23 नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 30 आयुर्वेदिक अस्पताल, 20 हौमियोपैथिक अस्पताल हैं। कोरोना की वजह से 25 मार्च से देश में लॉकडाउन हो गया। अस्पतालों में सामान्य ओपीडी भी बंद कर दी गई। चकिया जिला संयुक्त अस्पताल, सीएचसी भोगवारे, सीएचसी धानापुर, जिला अस्पताल चंदौली, पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय अस्पताल पीडीडीयू नगर को कोविड अस्पताल घोषित कर दिया। ओपीडी बंद होने से मरीजों को इलाज लिए परेशान होना पड़ रहा था। जिले में पिछले दो माह से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। जनवरी माह में प्रतिदिन चार मरीज मिले हैं। इसमें भी अधिकतर होम आइसोलेशन में ही रह रहे हैं। इसको देखते चकिया जिला अस्पताल को छोड़ कर अन्य कोविड अस्पताल को बंद कर दिया गया। यहां अब बुधवार से सामान्य ओपीडी की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों में अब मरीजों की संख्या कम हो गई है। कई अस्पतालों में धीरे-धीरे सामान्य व्यवस्था बहाल हो रही है। हालांकि अब तक कोविड 19 संचालित अस्पतालों को बंद करने का शासनादेश नहीं आया है। वहीं शासन के निर्देश पर अस्पतालों में बुधवार से नियमित ओपीडी का संचालन शुरू किया जाएगा। सभी कोविड-19 अस्पतालों को अलर्ट मोड पर भी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीके सिंह जिला नोडल अधिकारी कोविड-19
कोरोनावायरस को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने से पहले ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ थर्मल स्क्रीनिंग मरीज की कराई जा रही। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही चिकित्सक के कक्षा में प्रवेश मरीज कर रहे हैं, ताकि कोरोना वायरस से बचाया जा सके। यह नियम लागू रहेगा।

चंदौली। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के बाद सामान्य ओपीडी शुरू होने से जिले के अस्पतालों में 500 से अधिक बेड का लाभ आम मरीजों को मिल सकेगा। कोरोना मरीजों के लिए जिले में 596 बेडों के साथ ही छह वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed