{"_id":"6a78dcc71c30b4a161012d47","slug":"refusal-to-pay-entry-fee-saying-i-am-staff-father-is-inspector-chandauli-news-c-189-1-svns1010-152780-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: ‘मैं स्टाफ हूं, पिता दरोगा हैं’ कहकर एंट्री फीस देने से इन्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: ‘मैं स्टाफ हूं, पिता दरोगा हैं’ कहकर एंट्री फीस देने से इन्कार
विज्ञापन
नौगढ़। राजदरी जल प्रपात पर रविवार को एंट्री फीस को लेकर वन विभाग के कर्मचारियों और पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक पर्यटक के साथ कथित तौर पर मारपीट किए जाने का आरोप लगा है। घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
राजदरी जल प्रपात के प्रवेश द्वार के पास रेंजर अखिलेश दुबे कुर्सी पर बैठे थे। इसी दौरान एक पर्यटक वहां पहुंचा। आरोप है कि पर्यटक ने खुद को स्टाफ बताते हुए कहा कि उसके पिता दरोगा हैं, इसलिए उससे प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाना चाहिए। इस पर पर्यटक और वन विभाग के कर्मचारियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर रेंजर व वन कर्मियों ने पर्यटक को पकड़ लिया और पर्ची काटने वाले कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। रेंजर अखिलेश दुबे ने कहा कि उन्हें इस तरह की घटना की जानकारी नहीं है। सीओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि राजदरी जल प्रपात पर विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए चौकी प्रभारी चंद्रप्रभा को लगाया गया है।