फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Reduction in the frequency of eight pairs of trains passing through Puducherry Junction

Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन होकर जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कमी

Thu, 20 Nov 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Reduction in the frequency of eight pairs of trains passing through Puducherry Junction
एक दिसंबर से यात्रा करने से पहले यात्री ट्रेनों का शेड्यूल देख लें अन्यथा दिक्कत हो सकती है। कोहरे के कारण ट्रेनों को सुरक्षित और समय से चलाने के लिए रेलवे ने पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों के फेराें में कमी की है।
विज्ञापन



रोजाना चलने वाली ट्रेनें सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी हो सकती है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए परिचालन में कुछ बदलाव किया गया है।
विज्ञापन




बताया कि ट्रेन संख्या 11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 01 दिसंबर से 26 फरवरी तक .सोमवार एवं बृहस्पतिवार को जबकि डाउन में 11124 एक्सप्रेस 02 दिसंबर से 27 फरवरी तक मंगलवार एवं शुक्रवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें होंगी प्रभावित

डाउन 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 28 फरवरी तक मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार जबकि अप में 12987 एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 1 मार्च तक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को, 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक रविवार और 13020 डाउन बाघ एक्सप्रेस 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, अप 12317 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 22 फरवरी तक प्रत्येक रविवार जबकि डाउन 12318 एक्सप्रेस 9 दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को नहीं चलेगी।

इसी तरह अप 12357 कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को जबकि डाउन 12358 एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 2 मार्च तक प्रत्येक सोमवार, 22405 भागलपुर- आनंद विहार गरीबरथ 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार और डाउन 22406 गरीबरथ 3 दिसंबहर से 25 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, अप 12505 कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 03 दिसंबर से 25 फरवरी तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार जबकि डाउन में 12506 नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को रद्द रहेगी। 15483 अलीपुरद्वार-दिल्ली महानंदा एक्सप्रेस 3 दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को जबकि डाउन में 15484 महानंदा एक्सप्रेस 05 दिसंबर से 27 फरवरी तक शुक्रवार एवं सोमवार निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed