फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Recovery wrong on unmetered bills

बिना मीटर बिल वसूली गलत

Thu, 03 Dec 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Thu, 03 Dec 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन
Recovery wrong on unmetered bills
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को यहां बिजली विभाग के एक्सईएन
विज्ञापन
को ज्ञापन सौंपकर नगर के बिना मीटर वाले उपभोक्ताओं से वसूले गए बिजली बिल को ब्याज सहित वापस लौटाने की मांग की।

 साथ ही विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को भी समाप्त करने की मांग की गई। चेताया कि यदि अविलंब मांगों पर अमल नहीं किया गया, तो एक्सईएन कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि नगर में कुल 32 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें से 6 हजार ऐसे हैं, जिनके घर पर आज तक मीटर नहीं लगाया गया। बिजली विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से ऐसे उपभोक्ताओं से मनमाने ढंग से बिजली बिल की वसूली की जा रही है।

बगैर मीटर रीडिंग के उपभोक्ताओं के घर बिल भेज दिया जाता है और बिल जमा करने के लिए उन पर दबाव बनाया जाता है। कहा कि बिजली विभाग का यह रवैया अन्यायपूर्ण और गैरकानूनी है।

उपभोक्ता द्वारा कनेक्शन की रसीद कटवाने के बाद उसके घर पर मीटर लगाना अनिवार्य है। इसके बाद ही बिजली बिल बनना शुरू होता है। लेकिन नगर में बिजली उपभोक्ताओं के साथ अन्याय हो रहा है। कहा बिना मीटर के कनेक्शन को पूर्ण अथवा वैध नहीं माना जाता है।

ऐसे में देखा जाए तो विभाग छह हजार उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहा है।

चेताया कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो कार्यकर्ता एक्सईएन कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान संतोष पाठक एड., रिजवान अहमद, दयाराम, राजेश त्रिपाठी, प्रवीण चौबे, राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed