फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   rebar entered woman hand after falling into pit during drain construction in chandauli

Chandauli News: नाली निर्माण के दौरान लापरवाही पड़ी भारी, गड्ढे में गिरी महिला; हाथ के आर-पार हुई सरिया

Tue, 23 Apr 2024 03:36 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Apr 2024 03:36 PM IST
सार

चंदौली में नाली निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से वहां लगाया गया सरिया महिला के हाथ के आर-पार हो गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
rebar entered woman hand after falling into pit during drain construction in chandauli
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के ग्राम सभा जगरनाथपुर में कार्यदायी संस्था द्वारा हाईवे निर्माण में बन रहे नाली का गड्ढा खोदकर छोड़े जाने से एक महिला गिरकर बुरी तरह से घायल हो गई। विभागीय कर्मियों की लापरवाही से महिला के हाथ में सरिया आर-पार हो गया। घटना को लेकर पुत्र अमित कुमार ने बलुआ थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
ग्राम सभा जगरनाथपुर में कार्यदायी संस्था एप्को द्वारा हाईवे निर्माण कार्य किया जा रहा है। उसी क्रम में आरसीसी नाली निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। अमित कुमार गुप्ता ने बलुआ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि ग्राम जगरनाथपुर में 20-25 दिनों से खोदी गई नाली में मां नीलम गुप्ता पत्नी उमेश गुप्ता मंगलवार को गिर गईं। जिससे गंभीर चोटें आईं। नाली निर्माण में प्रयुक्त होने वाले सरिया दाहिने हाथ को फाड़ते हुए आर-पार हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घायल महिला का प्राथमिक उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनियां में कराया गया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर द्वारा रेफर कर दिया गया। इस संदर्भ में जब कार्यदायी संस्था को अवगत कराया गया तो हिलाहवाली करते हुए घायल महिला पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। जबकि पूर्व में ही कंपनी द्वारा जब खुदाई का कार्य किया गया तो आश्वसान दिया गया कि नाली निर्माण 2 या 3 दिन में पूरा हो जायेगा, लेकिन 20 दिनों में अभी गड्ढा खोदकर व सरिया बांधकर छोड़ दिया गया है। इसकी वजह कारीगरों का घर जाना बताया गया है। घटना की आशंका में बार- बार संस्था के कर्मचारियों से गुहार लगाया जा रहा था, लेकिन नाली का निर्माण पूरा नहीं किया गया। जिससे घटना हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed