फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Razing women not get pension, performance

पेंशन न मिलने पर भड़कीं महिलाएं, प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला Updated Sat, 11 Apr 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Razing women not get pension, performance
समाजवादी पेंशन न मिलने से नाराज मन्नापुर गांव की महिलाओं ने शनिवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे ग्राम प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप था कि पेंशन का लाभ ग्राम प्रधान द्वारा अपने खास लोगों को ही दिलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


चेताया कि यदि जल्द मामले की जांचकर पात्र लाभार्थियों के खाते में पेंशन की राशि नहीं भेजी गई तो उग्र आंदोलन के लिए विवश होंगे।
विरोध प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं का कहना था कि पेंशन न मिलने की शिकायत कई बार ग्राम प्रधान से की गई। बावजूद इसके इस मामले में अब तक कोई सार्थक पहल नहीं की गई। कहा कि प्रधान द्वारा इस मामले में बरती जा रही घोर उपेक्षा से आजिज आकर यह कदम उठाने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।
विज्ञापन



  इस संबंध में ग्राम प्रधान इब्राहिम का कहना है कि शासन द्वारा जितनी महिलाओं के पेंशन की राशि भेजी गई है उतनी महिलाओं को पेंशन की राशि मिल गई है। यदि शासन द्वारा पैसा भेजा गया तो पेंशन पाने से वंचित रह गई शेष  महिलाओं को भी पेंशन दे दिया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में किताबी देवी, बासमती, कुसुम देवी, शशिकला, शकुंतला, दीपमाला, सीता देवी, मुन्नी सहित तमाम महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed