फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ravana was burnt to ashes by the fire of Shri Ram.

श्रीराम के अग्निबाण से धू-धू कर जला रावण

Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Ravana was burnt to ashes by the fire of Shri Ram.
पीडीडीयू नगर। पड़ाव क्षेत्र के डोमरी में जय मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से दशहरा के अवसर पर शुक्रवार की रात 7 बजे रावण दहन किया गया। राम के अग्निबाण से धू-धू कर रावण जलने लगा इसके साथ ही जय श्री राम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इसके साथ ही मां की प्रतिमा का विसर्जन हुआ। वहीं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

डोमरी में मां दुर्गा पूजा समिति की ओर से नवरात्र में मां की प्रतिमा को रखने के साथ नौ दिन तक श्रीमद्भागवत कथा और रामलीला हुई। नौवें दिन हवन पूजन के साथ ही कथा और लीला की पूर्णाहुति हुई। दशहरे के अवसर पर शाम सात बजे रावण और मेघनाद के पुतले का दहन हुआ। इसे देखने के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इस अवसर पर पात्रों और समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय, उपाध्यक्ष अंकुर शुक्ला, कोषाध्यक्ष कामेश्वर ओझा, उप कोषाध्यक्ष विजय तिवारी, सचिव दुर्गेश सिंह, महेंद्र मिश्र, देवनाथ पांडेय, मुरारी राय, राघवेंद्र पाठक, सत्येंद्र उपाध्याय, मधुप मिश्रा, हरिश दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed