फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ration distributed to the helpless

असहायों को वितरित किया गया राशन

Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ration distributed to the helpless
स्वयंसेवी संगठन, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की सहायता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। लॉकडाउन का एक माह पूरा होने जा रहा है। रोजी रोजगार बंद होने और घरों में बंद रहने की वजह से लोग असहाय से हो गए हैं। इस वजह से लोगों क सामने भूखों मरने की नौबत आने लगी है। दूसरी तरफ ऐसे लोगों की सहायता में स्वयं सेवी संगठन, जनप्रतिनिधि और अधिकारी लगातार जुटे हुए हैं। सोमवार को भी अलग अलग इलाकों में लोगों ने लोगों को राहत पहुंचाने का अथक प्रयास किया।

मुगलसराय विधायक साधना सिह ने बबुरी के सीकरी दलित बस्ती, गौरी के सोनकर बस्ती और धरकार बस्ती, बबुरी बियार बस्ती, नगई बियार बस्ती में 600असहायों के बीच भोजन के पैकेट बांटे। इस दौरान लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आह्वान किया। इस मौके पर सदर एसडीएम, राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, महेंद्र सेठ, हरिश्चंद्र पटवा, अजय मोदनवाल, धनंजय सिंह, मिंटू सिंह, यशवंत सिंह, नारायण जायसवाल, अरुण सिंह, पंकज जायसवाल, संजय सिंह, गगन, भैयालाल केशरी, शशि प्रकाश गांधी रहे। चढ़दी कला कार सेवा संस्था की ओर से सोमवार को भी पांच सौ लोगों को भोजन के पैकेट्स वितरित किए। संस्था के सदस्य लगातार अलीनगर की मलीन बस्तियों में भोजन बांट रहे हैं। भोजन के पैकेट्स के साथ ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों और असहायों के बीच कच्ची लस्सी वितरित की। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सतनाम सिंह,महामंत्री मनमीत सिंह राजन, संता सिंह, संजय सचदेवा, सिमरन सिंह, सोनू सिंह, आशु सिंह, गुलशन सिंह, सरबजीत सिंह ,किशन, राजा सिंह, कालू सचदेवा, विराज गुप्ता, संदीप सिंह रहे। सनबीम स्कूल मुगलसराय की ओर से लॉकडाउन में लोगों की मुश्किलों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के सहयोग से सोमवार को पांच सौ लोगों को दस दिन का राशन वितरित किया। विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज क़ानूडिया ने कहा कि संकट के ऐसे प्रत्येक मौके पर विद्यालय तथा उससे जुड़े शिक्षक अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। पड़ाव संवाददाता के अनुसार श्री सर्वेश्वरी समूह, संस्थान देवस्थानम्, अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव की ओर से असहायों, जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को भी 50 लोगों के लिए राशन वाराणसी सदर एसडीएम को सौंपा गया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार कोरोना जैसी महाबिमारी को लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर 203 लोगों को लॉक डाउन के दौरान क्वारंटीन में 14 दिन रखा गया था। मियाद पूरी होने पर सभी को घर भेज दिया गया। सोमवार को क्वारंटीन से लौटे जरूरतमंद गरीबों को एसडीएम प्रदीप कुमार के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों ने खाद्य सामाग्री उलब्ध कराया। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि हर जरूरतमंदों का ध्यान तहसील प्रशासन द्वारा रखा जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बृजेश सिंह, पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी, केके मिश्रा रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के प्रतिनिधि शेरु सिंह व पिंटू सिंह ने सोमवार को भैंसउर और मुड़कपुआ गांव के असहाय लोगों को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह की ओर से खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया। इस दौरान दीपू शुक्ला रहे। नियामताबाद संवाददाता क के अनुुसार ब्लाक प्रमुख महेन्द्र पासवान ने मलोखर, हरिशंकरपुर, भिसौड़ी आदिगांवों में लगभग 125 लोगों में खाद्य सामग्री वितरित की। इस मौके पर विनोद यादव, शिवाश्रय, महेन्द्र रहे।
विज्ञापन

रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-3000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed