फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rape accused and one woman arrested

दुष्कर्म का आरोपी और गर्भपात कराने वाली महिला गिरफ्तार, बीएचयू में उपचार के दौरान दुष्कर्म पीड़िता की मौत का मामला

Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 18 Dec 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rape accused and one woman arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुष्कर्म पीड़िता की मौत के मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को आरोपी युवक गौतम चौहान व  जबरन गर्भपात कराने के आरोप में महिला गुलाबी देवी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। इस मामले में आरोपी युवक के मां-बाप को भी पुलिस बुधवार को जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


मुगलसराय कोवताली क्षेत्र की रहने वाली  एक युवती से गौतम चौहान नामक युवक ने जबरदस्ती संबंध बनाए थे। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। बाद में युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया। पीड़ित पक्ष के अनुसार 05 दिसंबर की सुबह युवती को उसके घर के पास गली के बाहर छोड़कर युवक फरार हो गया। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन


परिवार वालों ने जानकारी होने पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां से डाक्टर ने 10 दिसंबर को मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने युवती को बीएचयू रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और  15 दिसंबर को पीड़िता की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी युवक गौतम चौहान को औद्योगिक नगर व गर्भपात कराने वाली महिला गुलाबी देवी को चकिया तिराहे से पकड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed