फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rank of four departments on CM dashboard deteriorated, DM reprimanded

Chandauli News: चार विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर रैंक खराब, डीएम ने लगाई फटकार

Wed, 31 Jul 2024 05:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Rank of four departments on CM dashboard deteriorated, DM reprimanded
चंदौली। एक माह बाद हुई सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में कृषि विभाग, उद्योग, पीडब्लूडी, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा व मुसाखाड़ और बंधी प्रखंड विभागों में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में इन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए सुधार लाने को कहा। बैठक में डीएम ने अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा, मुसाखाड़ बंधी डिवीजन के अधिकारियों को किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण न करने एवं आपसी तालमेल न रखने पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी पत्र जारी करने के लिए कहा। उपायुक्त उद्योग, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी, अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा व मुसाखाड़ एवं बंधी प्रखंड, उप निदेशक कृषि का रैंक कम रहने पर नाराजगी जताई। हिदायत देते हुए सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग में सुधार लाने को कहा। कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित आवेदन स्वीकृति देने के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी को कहा गया। 18 जुलाई को हुई पिछली बैठक में उपायुक्त उद्योग, पीडब्लूडी कृषि, एनआरएलएम, रैंक सहित जिला पंचायत राज विभाग की रैंक खराब पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed