फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rangdari demanding

रंगदारी मांगने का आरोप

Wed, 15 Apr 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 15 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
Rangdari demanding
डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत बगहीं की
विज्ञापन
ग्राम प्रधान गायत्री पटेल ने मंगलवार को तीन नामजद लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने के साथ ही अपने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।


पीड़ित ग्राम प्रधान का कहना रहा कि सोमवार की शाम करीब छह बजे रमेश कुमार पुत्र रामजीत, सियाराम पुत्र हरिनंदन दुलहीपुर एवं चंद्रशेखर निवासी चंदासी मेरे घर पर आए और गाली-गलौज देते हुए डेढ़ लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे।

साथ ही धमकी भी दिए कि यदि तुम रूपये नहीं दी तो तुम्हें, तुम्हारे पति एवं बच्चों को जान से मार देंगे। बताया कि शोरगुल सुनकर जब तक आसपास के लोगा मौके पर आते तब तक तीनों वहां से नौ दो ग्यारह हो गए। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि तीनों लोग नौकरी दिलाने के नाम पर गांव के कई लोगों से पैसा ले चुके हैं और ठगी का कार्य करते हैं।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने बताया दोनों पक्षों को थाने पर बुलवाया गया था। जहां तक रंगदारी मांगने का आरोप है तो वह महज एक अफवाह है, क्योंकि इन लोगों के बीच आपसी विवाद है। बहरहाल तहरी के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
वर्जन
‘प्रथम द्रष्टया मामला पैसे के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। बावजूद इसके प्रकरण की पूरी गंभीरता से तस्दीक की जा रही है’। मुनिराज जी, पुलिस अधीक्षक चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed