फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Rang Procession: Mini Bharat landed on the streets of the city

रंग जुलूस: नगर की सड़कों पर उतरा मिनी भारत

Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Rang Procession: Mini Bharat landed on the streets of the city
पीडीडीयू नगर। अस्मिता नाट्य संस्थान, चेतमणि और सनबीम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे मुगलसराय रंग महोत्सव के चौथे दिन बुधवार को देश भर से आए रंग कर्मियों ने जुलूस निकाला। अलग अलग राज्यों की वेश भूषा में आए कलाकारों ने मिनी भारत को प्रदर्शित किया। इसके माध्यम से देश की अनेकता में एकता का प्रदर्शन किया। वहीं शाम के वक्त अग्रवाल सेवा संस्थान में नाट्य और नृत्य के माध्यम से कलाकारों ने लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन

नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान से बुधवार की सुबह रंगकर्मियों ने जुलूस निकाला। जुलूस को समाजसेवी आत्मा राम तुलस्यान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जुलूस में राउरकेला से आई रंग संस्था भगवान जगन्नाथ को याद किया। वहीं पीडीडीयू नगर के अक्षम उत्थान संस्था ने हमें भी शिक्षा का हक है, वह बेटी है तो क्या हुआ हमें भी पढ़ना है का संदेश दिया। मणिपुर से आए कलाकार मणिपुरी डांस करते हुए चल रहे थे। जुलूस के सबसे आगे रोलर स्केटिंग संघ के सदस्य तिरंगा लेकर चल रहे थे। जुलूस कला का प्रदर्शन करते हुए गुरुद्वारा पहुंच कर समाप्त हुआ। रास्ते में पूर्व सभासद शैलेन्द्र गुप्ता ने भी स्वागत कया। शाम बेला में अग्रवाल सेवा संस्थान के मंच पर लोक नृत्य, फैशन शो की प्रतियोगिता हुई। पटना से आई संस्था समग्र कला हिंदी नाटक ऽजो लौट नहीं सकतेऽ ने प्रस्तुत किया। इसके लेखक प्रमोद कुमार सिंह और निर्देशक राधेश्याम पांडेय रहे। कलाकारों की बेहतरीन संवाद अदायगी और अभिनय ने लोगों को बांधा। नाटक के माध्यम से शहर कमाने गए गंवई मजदूर की व्यथा प्रस्तुत की। वहीं जमशेदपुर से आई संस्था दधिचि ने दधिचि नाटक के माध्य से आज के युवाओं में समाज की उपेक्षा केचलते भटकाव को प्रदर्शित किया। इस मौके पर डॉ. जीके पांडेय, सतीश बिंद, राजीव गुप्ता रहे। संचालन धूप नारायण बाबुल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed