फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Ramlila 2024 third time Ram of Chandauli will be in Ramnagar Ramlila in varanasi

Varanasi: रामनगर की रामलीला में लगातार तीसरी बार होंगे चंदौली के 'राम', माह भर तपस्वी जैसा जीवन जीते हैं पात्र

Sun, 11 Aug 2024 09:29 AM IST
प्रगति चंद अमरेंद्र पांडेय, पीडीडीयू नगर (चंदौली)।
अमरेंद्र पांडेय, पीडीडीयू नगर (चंदौली)। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 11 Aug 2024 09:29 AM IST
सार

वाराणसी में रामनगर की प्रसिद्ध रामलीला को लेकर पात्रों का चयन हो गया है। रामलीला में लगातार तीसरी बार चंदौली के 'राम' होंगे। 2022 में चंदौली के गौरव उपाध्याय और 2023 में दीपक पांडेय ने श्रीराम की भूमिका निभाई थी। वहीं इस बार अथर्व पांडेय को राम बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Ramlila 2024 third time Ram of Chandauli will be in Ramnagar Ramlila in varanasi
रामनगर की रामलीला में राम के पात्र के लिए चयनित अथर्व पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला में लगातार तीसरी बार चंदौली के राम होंगे। 223 वर्ष पुरानी रामलीला में यह पहला अवसर है, जब एक ही जिले के बालक लगातार तीसरी बार रामलीला के प्रमुख पात्र श्रीराम की भूमिका निभाएंगे। 2022 में चंदौली के धानापुर निवासी गौरव उपाध्याय और 2023 में नियामताबाद के दीपक पांडेय ने श्रीराम की भूमिका निभाई थी। अब 2024 की रामलीला के लिए चहनिया ब्लॉक के मारुफपुर, सैदपुर निवासी अथर्व पांडेय का चयन किया गया है।

विज्ञापन


वाराणसी के रामनगर की रामलीला यूनेस्को के विश्व धरोहर में शामिल है। रामलीला की शुरुआत काशीराज उदित नारायण सिंह के शासनकाल में हुई थी। उदित नारायण सिंह का शासन काल 1796 से 1835 ईस्वी तक था।
विज्ञापन


इस तरह से रामलीला की शुरुआत 18वीं सदी में मानी जाती है। रामनगर की रामलीला आज भी पंच लाइट की रोशनी में होती है। लाउडस्पीकर भी नहीं लगाया जाता। चुप रहो, सावधान... कहने मात्र से हजारों की भीड़ ऐसे शांत हो जाती है मानो वहां कोई है ही नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लीला के दौरान कई बार की चमत्कारिक घटनाएं होने के भी किस्से हैं। माना जाता है कि लीला में देवता भी आते हैं। इस रामलीला में श्रीराम की भूमिका के लिए चयन होना सौभाग्य से कम नहीं माना जाता। श्रीराम की भूमिका निभाने वाले बालक को लोग श्रीराम का स्वरूप मानते हैं।  

पिछले वर्ष सीता की भूमिका में थे इस बार के राम
रामनगर की रामलीला में पिछले तीन साल से चंदौली के बालक ही श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। 2022 में राम की भूमिका चंदौली के धानापुर विकासखंड के नौघरा गांव निवासी गौरव उपाध्याय ने निभाई थी। चंदौली के ही दिव्यांशु चौवे को सीता की भूमिका और लक्ष्मण की भूमिका चंदौली के आदित्य पाठक को मिली थी।

2023 में नियामताबाद विकासखंड के रंगौली के दीपक पांडेय श्रीराम बने थे तो मारूफपुर सैदपुर के अथर्व पांडेय सीता की भूमिका में थे। नियामतावाद के ही अंश तिवारी ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई थी। 2023 में सीता की भूमिका निभाने वाले मारूफपुर निवासी अर्थव पांडेय को श्रीराम की भूमिका के के लिए चुना गया है।  

एक महीने तक तपस्वी जैसा जीवन जीते हैं पात्र

राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और जानकी के भूमिका के लिए पात्रों का चयन हर वर्ष 25-30 बालकों में से कठिन स्वर परीक्षा के बाद होता है। चयन के बाद एक महीने तक पात्रों को तपस्वी जैसा जीवन जीना पड़ता है। परिवार से अलग होकर कठोर अनुशासन के बीच प्रशिक्षण दिया जाता है। सादा भोजन और नंगे पांव रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed