{"_id":"571146104f1c1b0a174a6dfe","slug":"ram-s-birth-celebration-on-every-side","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के जन्म पर हर तरफ उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के जन्म पर हर तरफ उत्सव
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
रामनवमी पर शोभा यात्रा निकालते युवा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को धूम धाम से मनाया गया। भगवान प्रगटे तो घर घर में उत्सव मनाया गया। जगह जगह भगवान राम, लक्ष्मण और सीता सहित अन्य देवी देवताओं की शोभायात्रा निकाली गई। जयकारे के साथ इलाके का भ्रमण किया गया।
नगर में नई बस्ती स्थित साई मंदिर से रामनवमी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न देवी देवताओं की झांकी के साथ सजे घोड़े और बैंड बाजा के बीच साई पालकी निकाली गई। शोभायात्रा नई बस्ती से कैलाशपुरी, रविनगर,लाठनंबर एक, जायसवाल स्कूल रोड, शाहकुटी, कसाब महाल, नगर पालिका इंटर कालेज, सपा कार्यालय होते हुए नई बस्ती पहुंच कर समाप्त हुआ।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार महाबलपुर हनुमान चौक से शाम सात बजे शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ विभिन्न देवी देवताओं की झांकी के साथ यात्रा चंदासी कोल मंडी, हनुमानमंदिर, एफसीआई गोदाम, जीटी रोड होते हुए मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा में सकलडीहा विधायक सुशील सिंह आदि रहे। सैयदराजा नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में धूम धाम से रामनवमी का पर्व मनाया गया। विश्वहिन्दू परिषद, बजरंग दल, संस्कार भारती के तत्वावधान में सुबह दस बजे ध्वज यात्रा निकाली गई। बाद में बाइक जुलूस निकाला गया और शमा तीन बजे प्रभु श्री राम की भव्य झांकी निकाली गई। झांकी दूधारी नहर से निकल कर कामाख्या मंदिर, ठाकुरबाडी, त्रिमुहानी, रामलीला मैदान, भतीजा मोड़ हहोते हुए भीम बाबा मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।शोभायात्रा के दौरान कामाख्या केशरी, नागा वर्मा, नामवर प्रसाद, दिलीप अग्रहरी, परमा नन्द चौधरी, शिवम कुमार मध्देशिया ,परमेश्वर मोदनवाल,गोरख अग्रहरी ,प्रिंस अग्रहरी, मोनू जायसवाल, अभिषेक अग्रहरी आदि रहे। नियामताबाद के जगदीशपुर भटरिया गांव में साई मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
यात्रा नियामताबाद, सरने, रामपुर, गुवास होते हुए मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ।